संकल्‍प से समाधान अभियान - मनासा में नि:शुल्‍क नैत्र रोग, मोतियाबिंद जांच शिविर सम्‍पन्‍न

संकल्‍प से समाधान अभियान – मनासा में नि:शुल्‍क नैत्र रोग, मोतियाबिंद जांच शिविर सम्‍पन्‍न

नीमच

Shares

संकल्‍प से समाधान अभियान – मनासा में नि:शुल्‍क नैत्र रोग, मोतियाबिंद जांच शिविर सम्‍पन्‍न

64  नेत्र रोगियों ने लिया लाभ

नीमच – प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश एवं जिले में संकल्प से समाधान अभियान चलाया जा रहा हैं। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में इस अभियान के तहत जिले में नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को सिविल हॉस्पिटल मनासा में मोतियाबिंद शिविर आयोजित किया गया।

         इस शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद एवं बी.एम.ओ.डॉ.उमेश बसेर के मार्गदर्शन में नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ.प्रीति सिह, डॉ.ऋतुराज शर्मा, नेत्र चिकित्सा सहयक श्री रमेशचंद्र अहीरवार के  सहयोग से समस्त आशा, आशा सुपरवाईजर, अर्बन आशा के सहयोग से नेत्र रोगियों की जांच की गई।

          संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत बुधवार को आयोजित इस नैत्र रोग जांच एवं मोतियाबिंद की जांच के नि:शल्‍क शिविर का 64 नेत्र रोगियों ने लाभ उठाया। इसमें मोतियाबिंद के 12, नाखूना के 4, दूर की नजर के चश्‍में के लिए 17, आंखों की एलर्जी के 16,  तथा पास की नजर के चश्‍में के लिए 14 एवं 4 अन्‍य नैत्र रोगियों की जांच की गई। नेत्र रोगियों की शिविर में जांच कर, आवश्‍यकतानुसार नि:शुल्‍क औषधियां वितरित की गई।

Shares
ALSO READ -  सरवानिया महाराज में माघ बीज पर बाबा रामदेव के भजनों से गूंज उठा मंदिर परिसर
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *