नीमच में गरीब परिवार पर 37 हजार का बिजली बिल, कई बार कलेक्टर को आवेदन के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

नीमच में गरीब परिवार पर 37 हजार का बिजली बिल, कई बार कलेक्टर को आवेदन के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

नीमच

Shares

नीमच में गरीब परिवार पर 37 हजार का बिजली बिल, कई बार कलेक्टर को आवेदन के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

नीमच। जिले के ग्राम कचौली निवासी स्व. रामलाल जी पत्नी मांगीबाई ने अत्यधिक बिजली बिल को लेकर जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। मांगीबाई ने बताया कि वर्ष 2025 में छह माह का बिजली बिल लगभग 7 हजार रुपये आया था, जिसमें से उन्होंने पहले 3 हजार रुपये और बाद में 2,500 रुपये जमा किए थे। इसके बावजूद बकाया राशि बढ़ती गई।
मांगीबाई के अनुसार, इसी दौरान उनके घर में गंभीर बीमारी के कारण आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई, जिससे करीब चार माह का बिल बकाया रह गया। अब उन्हें जो नवीनतम बिजली बिल प्राप्त हुआ है, वह 37 हजार रुपये का है, जिसे भर पाना उनके लिए असंभव है। उनका कहना है कि पहले कभी भी इतना अधिक बिल नहीं आया, जिससे उन्हें मीटर की तकनीकी खराबी या गलत रीडिंग की आशंका है।
पीड़ित परिवार ने 10 फरवरी 2026 को जिला कलेक्टर को पुनः लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। इससे पूर्व भी कई बार कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन आज दिनांक तक कोई सुनवाई या जांच कार्यवाही नहीं हुई है। परिवार का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण वे मानसिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से परेशान हैं।
मांगीबाई ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली मीटर की तकनीकी जांच कराई जाए, वास्तविक खपत के आधार पर बिल में सुधार किया जाए तथा जांच पूरी होने तक बिजली कनेक्शन न काटने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए जाएं।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक रूप से प्रशासन से न्याय की मांग करेंगे। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस मामले में कब तक संज्ञान लेता है और पीड़ित परिवार को राहत मिलती है

ALSO READ -  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बामनिया पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, सरपंच गोपाल बाई पाटीदार ने किया महिलाओ का सम्मान

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *