जल संरक्षण व संवर्धन की हुई विविध गतिविधियां

जल संरक्षण व संवर्धन की हुई विविध गतिविधियां

मंदसौर

Shares

जल संरक्षण व संवर्धन की हुई विविध गतिविधियां

लिम्बावास, पहेड़ा एवं बूढ़ा में मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’

मंदसौर – लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। कार्यपालन यंत्री श्री प्रदीप गोगादे ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के मैदानी अमले द्वारा जल स्रोतों को स्वच्छ रखने, नियमित क्लोरिनेशन सुनिश्चित करने तथा जल गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में मल्हारगढ़ विकासखंड के ग्राम लिम्बावास, पहेड़ा एवं बूढ़ा में ‘जल अर्पण दिवस’ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत परिसर में आकर्षक रंगोली बनाई गई। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जल कलश यात्रा निकाली गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामवासियों एवं स्कूली बच्चों को पेयजल स्रोतों से प्राप्त पानी की फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों को नल जल योजना के संचालन एवं संधारण संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। उन्हें योजना के निर्माण से लेकर प्रबंधन एवं रखरखाव की जिम्मेदारियों, जलकर की मासिक वसूली, प्रत्येक परिवार को समान दबाव से पानी उपलब्ध कराने तथा ग्राम में स्वच्छ जल एवं समग्र स्वच्छता सुनिश्चित करने के संबंध में कार्यशाला के माध्यम से मार्गदर्शन दिया गया।

इसके साथ ही गांव में स्थापित पेयजल स्रोतों का क्लोरिनेशन कार्य एवं स्वच्छता सर्वेक्षण भी किया गया। विद्यालयीन बच्चों ने रैली निकालकर जल संरक्षण, जल के अपव्यय को रोकने एवं सुरक्षित एवं समुचित उपयोग के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया।  

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *