पशुपालक घर बैठे अपने पशुओं उपचार करवाएं- 1962 पशु संजीवनी सेवाओं का ले लाभ 

पशुपालक घर बैठे अपने पशुओं उपचार करवाएं- 1962 पशु संजीवनी सेवाओं का ले लाभ 

नीमच

Shares

पशुपालक घर बैठे अपने पशुओं उपचार करवाएं- 1962 पशु संजीवनी सेवाओं का ले लाभ 

नीमच – पशु चिकित्सा विभाग द्वारा घर पहॅुच 1962 पशु संजीवनी पशु उपचार सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं। उक्ते सेवा का लाभ जिले का कोई भी पशुपालक 1962 पर कॉल कर ले सकता हैं। 

       उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.राजेश पाटीदार ने बताया, कि पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को घर बैठे पशु चिकित्सा सेवाऍ उपलब्ध करवाने हेतु प्रत्येक विकासखण्ड में पशु संजीवनी 1962 के नाम से दो-दो वाहन संचालित किए जा रहे हैं। इस सेवा के लिए 1962 पर कॉल कर प्राप्त कर सकते हैं। 1962 के माध्यम से पशुपालक पशु उपचार, टीकाकरण एवं क़ृत्रिम गर्भाधान की सेवाएँ शासन द्वारा निर्धारित शुल्क का भुगतान कर प्राप्त कर सकते हैं। 

     डॉ.राजेश पाटीदार ने बताया, कि कई बार पशु को घर से उपचार, कृत्रिम गर्भाधान आदि के लिए विभाग की संस्थाओं पर लेकर जाना पशुपालक व पशु के लिए जोखि‍म भरा होता है, वहीं पशु परिवहन में समय भी अधिक लगता है, ऐसी स्थिति में पशुपालक घर बैठे विभाग की सेवाएँ प्राप्त कर सकते हैं। 1962 कॉल सेन्टर प्रातः7 बजे से शाम 5 बजे तक चालू रहता है तथा अवकाश दिवस में भी ये सेवाएँ जारी रहती हैं।

Shares
ALSO READ -  आज बनेगा सरवानियां विशाल हिंदू संगम का गवाह।
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *