महावीर व्यायाम शाला के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए

महावीर व्यायाम शाला के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए

मंदसौर

Shares

महावीर व्यायाम शाला के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए

मंदसौर- केशव नगर स्थित महावीर व्यायाम शाला में कल बुधवार को 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया, दिनांक 25 मई से दिनांक 4 जून तक 10 दिवसीय शिविर में व्यायाम शाला के तत्वाधान में योग प्रशिक्षण, तैराकी प्रशिक्षण एवं शूटिंग निशानेबाजी का प्रशिक्षण दिया गया इन सभी प्रशिक्षणार्थियो को सम्मानित करने हेतु महावीर व्यायाम शाला में समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में लोटस वैली स्कूल के संचालक श्री विकास आचार्य एवं महावीर व्यायाम शाला के अध्यक्ष श्री चैनराम जैन का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ कार्यक्रम में महावीर व्यायाम शाला के द्वारा योग गुरु श्री बंशीलाल टांक श्री बृजमोहन सोनी, तैराकी का प्रशिक्षण देने वाले मनोज कहार, शूटिंग का प्रशिक्षण देने वाले श्र दिलीप सिंह डाबी का सम्मान किया गया तथा सभी प्रशिक्षणार्थियो को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए कार्यक्रम में महावीर व्यायाम शाला के सचिव श्री राजेश पालीवाल कोषाध्यक्ष श्री देशमुख सदस्यगण श्री अनिल कियावत श्री रमेश चंद्र सोनी श्री श्याम सुंदर चौधरी श्री संजय राठौर समाजसेवी रमेश चंद्र चंद्रे राजकुमार गुप्ता रविंद्र पांडे अशोक मारू पूर्व पार्षद सहीत कई प्रबुद्धजन उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन श्री विकास चौधरी ने किया तथा आभार सचिव श्री  राजेश पालीवाल ने माना।

ये भी पढ़े –  लव सागर ट्रॉफी लदूना का फाइनल मुकाबला 5 जून को

Shares
ALSO READ -  नगर पालिका परिषद मन्दसौर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत मानव श्रृंखला का आयोजन
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *