अवैध ब्राउन शुगर परिवहन करते दो युवक गिरफ्तार कब्जे से मोटरसाईकिल को किया जब्त

अवैध ब्राउन शुगर परिवहन करते दो युवक गिरफ्तार कब्जे से मोटरसाईकिल को किया जब्त

राजस्थान

Shares

अवैध ब्राउन शुगर परिवहन करते दो युवक गिरफ्तार कब्जे से मोटरसाईकिल को किया जब्त

प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों एवं वांछित अपराधियों की धरपकड अभियान के क्रम में परबतसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ एवं गजेन्द्रसिंह राव वृत्ताधिकारी प्रतापगढ के मार्गदर्शन में दीपक कुमार उनि थानाधिकारी रठांजना द्वारा नाकाबंदी के दौरान एक बिना नम्बरी मोटरसाईकिल पर 06 ग्राम अवैध ब्राउनशुगर का परिवहन करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। थाना रठांजना पर प्रकरण दर्ज कर अनुसधांन प्रारंभ किया गया घटना का विवरणः- दिनांक 23.01.2025 को थानाधिकारी थाना रठांजना मय जाप्ता द्वारा पुलिस थाना रठांजना के सामने नीमच प्रतापगढ रोड पर नाकाबंदी कर वाहनो की चैकिंग की जा रही थी। दौराने नाकाबंदी एक बिना नम्बरी मोटर साईकिल पर दो व्यक्ति आये। जिनको पुलिस जाप्ते द्वारा रोककर नाम पता पुछा तो अपना नाम अर्जुन पिता मांगीलाल मीणा उम्र 25 साल निवासी पानमोडी पुलिस थाना रंठाजना जिला प्रतापगढ व मोहन पिता नानालाल मीणा उम्र 23 साल निवासी पानमोडी पुलिस थाना रठांजना बताया। संदिग्ध लगने पर पुलिस जाप्ते द्वारा तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 06 ग्राम अवैध ब्राउशुगर मिली। थानाधिकारी द्वारा घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक महोदय विनीत कुमार बंसल को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाकर थाना रठांजना पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान जारी है।

ब्यूरो चीफ अनिल जटिया

ये भी पढ़े – युवा कांग्रेस के प्रदेश संयोजक अमान गौरी बनने पर पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *