सरवानिया महाराज में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, हरिया भेरू चौक पर हुआ मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन

सरवानिया महाराज में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, हरिया भेरू चौक पर हुआ मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares

सरवानिया महाराज में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, हरिया भेरू चौक पर हुआ मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन

सरवानिया महाराज :- प्रदेश के साथ साथ नीमच जिले के सरवानिया महाराज में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पूरे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोमवार सुबह से ही भगवान कृष्ण के प्रमुख मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। हर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। शहर के लोग कृष्ण-भक्ति में डूबे दिखे। रात के ठीक 12 बजते ही शहर के सभी कृष्ण मंदिर हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की और शुभ घड़ी आई, जन्मे कृष्ण कन्हाई से गूंज उठे। बड़े उत्साह ओर उमंग के साथ भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। कृष्ण जन्म के दर्शन बाद पंजीरी का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर शहर में दरवाजा, जावी चोराया, ओर हरिया भेरू चोक पर मटकी फोड़ने की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें सबसे बड़ी मटकी हरिया भेरू चौक पर बांधी गई। जिसमे आखो पर पट्टी बाद कर लकड़ी से टेडी मेड़ी लाइनिंग को पार कर मटकी फोड़ने का आयोजन रखा गया। जिसमें कहि बार प्रयास करने के बाद हर साल के किशन कन्हैया उमेश राठौर ने लगातार छटे साल मटकी को फोड़ कर प्रतियोगिता जीती व अपना पुरस्कार प्राप्त किया। हरिया भेरू चौक पर आयोजित प्रतियोगिता में पुलिस चौकी के आरक्षक विजय बहादुर, बबलू भट्ट, सुनील सुतार सहित कई लोगो ने मटकी फोड़ने का प्रयास किया लेकिन व असफल रहे। अंत मे लगातार प्रयास कर रहे।उमेश राठौर ने मटकी फोड़कर प्रतियोगिता को समाप्त किया। प्रतियोगिता देखने के लिए हरिया भेरू चोक के आस पास सहित शहर के सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे। जिन्हें तालियां बजा कर और श्रीकृष्ण का जयकारा लगा कर प्रतियोगिता में भाग लेने वालों का उत्साहवर्धन किया है।

ALSO READ -  नर्मदा पुल पर भारी वाहनों की रोक बनी रात्रि कालीन गार्ड की कमाई का जरिया बे रोक टोक निकल रहे है भारी वाहन

ये भी पढ़े – अतिवृष्टि से झांतला क्षेत्र में कई किसानों की फसले होने लगी तबाह‌‌

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *