29 वा ग्रीष्मकालीन ताइक्वांडो , वूशु कराते, पेंचिक सिलाट समर कैंप का हुआ समापन

29 वा ग्रीष्मकालीन ताइक्वांडो , वूशु कराते, पेंचिक सिलाट समर कैंप का हुआ समापन

मंदसौर

Shares

29 वा ग्रीष्मकालीन ताइक्वांडो , वूशु कराते, पेंचिक सिलाट समर कैंप का हुआ समापन

मंदसौर। मिक्स मार्शल आर्ट एसोसिएशन मंदसौर के संचालक अध्यक्ष गगन कुरील ने बताया की मिक्स मार्शल आर्ट एसोसिएशन मंदसौर एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वधान में चल रहा  29 वा ग्रीष्मकालीन ताइक्वांडो ,वूशु कराते, पेंचिक सिलाट मार्शल आर्ट समर कैंप 15 मार्च से 15 जून 2025 तक तीन महीने चले शिविर मैं भाग लिए खिलाड़ियों का 15 जून को महारानी लक्ष्मी बाई विद्यालय मे समापन समारोह किया गया। जिसमें प्रतियोगिता आयोजित की गई। मिक्स मार्शल आर्ट एसोसिएशन के द्वारा मंदसौर जिले के चार स्थान में समर कैंप संचालित किए गए थे।  महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय, मेघदूत नगर गरबा गार्डन, आईपीएस इंग्लिश स्कूल गांधीनगर, साईं बाबा मंदिर के पास शिव मंदिर अभिनंदन में समर कैंप चलाये गये। सभी जगह के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया स तीन माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर खिलाड़ियों ने लठ एवं नान चाकू का डेमो प्रदर्शन किया।
       प्रतियोगिता का समापन के मुख्य अतिथि  समाजसेवी नारू खा मेव, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी खेल और युवा कल्याण विभाग विजेंद्र जी देवड़ा, विशेष अतिथि भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य संस्था संरक्षक अनिल जी कियावत, मध्य प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतम जी लश्करी , पार्षद भारती जी पाटीदार, पार्षद प्रमिला जी गोयल, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत एवं जिला पेंचक सिलाट एसोसिएशन मंदसौर के अध्यक्ष विजय जी कोठारी , विशेष अतिथि शासकीय कन्या महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय के प्रिंसिपल कै,सी जी सोलंकी , सिटी कोतवाली के एस आई जाम सिंह जी तोमर , एस आई कल्याण सिंह जी चारेट,पार्षद प्रतिनिधि संजय जी गोयल, जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन उज्जैन के अध्यक्ष रितिक जी चंदेल , सुरेश जी बोराना सर मंचासीन थे अतिथियों द्वारा समर कैंप में भाग लिए खिलाड़ियों एवं प्रतियोगिता में विजय खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
      अतिथियों का स्वागत सुनील हीवे, अशोक माली, कमलेश जी डोसी, यशवंत सिंह राठौर, दुर्गेश बेलानी  शाहिद जी हुसैन द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन मिक्स मार्शल आर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संचालक गगन कुरील ने किया एवं आभार  संस्था पदाधिकारी सुनील जी ग्वाला  ने माना।

ALSO READ -  जूनापानी में आयोजित सप्त दिवसीय 31 कुण्डीय रुद्र महायज्ञ व श्रीमद भागवत कथा का विश्राम व महाप्रसादी 18 को

ये भी पढ़े – कांग्रेस संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य जिला व प्रदेश में मजबूत संगठन तैयार हो – यादव

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *