श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना द्वारा 130 टी.बी. मरीजों को लिया गया गोद

श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना द्वारा 130 टी.बी. मरीजों को लिया गया गोद

खंडवा

Shares

श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना द्वारा 130 टी.बी. मरीजों को लिया गया गोद

खण्डवा – कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में टी.बी. मुक्त भारत अभियान अंतर्गत चलाये जा रहे 100 दिवसीय निक्षय शिविर अभियान के तहत गुरुवार को ऑफिसर क्लब शिवरिया टाउनशिप में श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना दोंगालिया मूंदी के मुख्य अभियंता श्री एस.के. मालवीय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक वानडरे, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमंत वर्मा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोविंद चौधरी, श्री गोविंद राय, श्री मनोज पवार, श्री अजय सिंह, श्री सौरभ श्रीवास्तव ने निक्षय बनकर 50 मरीजों को फूड बास्केट दिए। बी.एम.ओ. डॉ. रामकृष्ण इंगला ने बताया कि श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना द्वारा टी.बी. के 130 मरीजों को गोद लिया गया है, जिन्हें 6 माह तक फूड बास्केट दिये जायेंगे। इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.डी. बकोरिया, डीपीसी कुरेशी उपस्थित थे।
जिला क्षय अधिकारी डॉ. शक्ति सिंह राठौड़ ने बताया की भारत सरकार ने यह निश्चय किया है कि वर्ष 2025 तक भारत में टीबी को मिटाया जाए।वर्ष 2025 तक टी.बी. मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया जा चुका है। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने निक्षय मित्र योजना की शुरुआत की है। निक्षय मित्र योजना केंद्र सरकार की ऐसी योजना है, जिसके अंतर्गत क्षय रोग से पीड़ित व्यक्ति को गोद लिया जाता है। गोद लेने का कार्य कोई भी निजी संस्था, राजनीतिक ग्रुप, सामान्य नागरिक कर सकता है।इस योजना के अंतर्गत आप किसी भी टीबी रोग से पीड़ित मरीज को गोद ले सकते हैं। निक्षय मित्र बन कर टीबी के मरीजों को पोषण आहार सहायता प्रदान करें और जिले को टीबी मुक्त  बनाने में अपना योगदान दें।

ALSO READ -  सडक सुरक्षा माह 2025 परवाह थीम अंतर्गत वाहन चालको का कराया गया नेत्र परीक्षण

ये भी पढ़े –खाद्य एवं औषधि प्रशासन खंडवा द्वारा 31 नमूने जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजे

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *