भारतीय जनता पार्टी के मोरवन मंडल की आत्मनिर्भर भारत संकल अभियान के तहत कार्यशाला व कामकाजी बैठक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी के मोरवन मंडल की आत्मनिर्भर भारत संकल अभियान के तहत कार्यशाला व कामकाजी बैठक संपन्न

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

भारतीय जनता पार्टी के मोरवन मंडल की आत्मनिर्भर भारत संकल अभियान के तहत कार्यशाला व कामकाजी बैठक संपन्न

सरवानिया महाराज ! आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी कार्यक्रम के तहत जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार गुरुवार को मोरवन मंडल की कार्यशाला व कामकाजी बैठक मोरवन पंचायत के डोम परिसर पर विधायक ओमप्रकाश सखलेचा व कार्यक्रम प्रभारी श्याम काबरा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत अतिथि स्वागत उद्बोधन व श्रद्धेय डॉ श्यामप्रसाद मुखर्जी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कि गई। बैठक में आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम के मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। इसको लेकर भाजपा की ओर से भी आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। 25 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में भाजपा के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी व्यापारियों और उद्यमियों को जागरूक करे। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें और जनता के बीच जाकर उन्हें प्रेरित करे वो अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करें। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओ से स्वदेशी अपनाने का आह्वान भी किया। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने भी आत्मनिर्भर भारत संकल्प के विषय में विस्तार से सभी कार्यकर्ताओं को जानकारी प्रदान की गई। कृषि एवं रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर कैसे बने इस विषय को लेकर भी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला महामंत्री शिवम पुरोहित, मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, किसान मोर्चा रामनारायण राठौर, मंडल महामंत्री राजेंद्र सिंह राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष भूपेश देवड़ा, मंडल प्रभारी देवीलाल खिंची सहित मंडल क्षेत्र के देव दुर्बल कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *