शा.उ.मा.वि.को वाटर कूलर व फर्नीचर सेट धीरेंद्र सोया प्रायवेट लिमिटेड ने उपलब्ध कराया
चीताखेड़ा। सीजन्स इंटरनेशन प्रायवेट लिमिटेड द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत राहगीरों के लिए सार्वजनिक जलसेवा अभियान के तहत धीरेन्द्र सोया प्रायवेट लिमिटेड द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चीताखेड़ा के विद्यार्थियों को सुविधा हेतु 25 फर्नीचर सेट एवं एक वाटर कूलर व पानी की टंकी प्रदान की गई।
वाटर कूलर का शुभारंभ के अवसर पर धीरेंद्र सोया प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर प्रतिनिधि प्रभुलाल अग्रवाल ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि बिजनेस के अलावा भी मानव सेवा व जनसहयोग करना नितांत आवश्यक है। स्कूली विद्यार्थियों की सुविधा हेतु हमसे जितना बनेगा हर-संभव प्रयास के लिए तत्पर हैं। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चीताखेड़ा संकूल केंद्र प्रभारी (प्राचार्य) आरके शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि धीरेन्द्र सोया प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर ने शिक्षा के प्रति यह संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व से प्रेरित होकर हमारी संस्था के विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 25 फर्नीचर सेट एवं वाटर कूलर व पानी की टंकी हमें उपलब्ध करवाई गई है इस की हमें अत्यंत आवश्यकता थी। कार्यक्रम के प्रारंभ में धीरेन्द्र सोया प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर शेलेंद्र गर्ग, डायरेक्टर आशिष गोयल, डायरेक्टर मनीष गर्ग द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वलित व माल्यार्पण किया। संस्था प्राचार्य आर के शर्मा,सरपंच प्रतिनिधि मनसुख जैन, नरेश पाटीदार द्वारा दानदाताओं को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। संस्था प्राचार्य आरके शर्मा द्वारा डायरेक्टर को आभार पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन उच्च श्रेणी शिक्षक विश्वजीत शर्मा ने किया।

शा.उ.मा.वि.को वाटर कूलर व फर्नीचर सेट धीरेंद्र सोया प्रायवेट लिमिटेड ने उपलब्ध कराया
WhatsApp Group
Join Now
