ग्राम सुण्‍डी में मतदाता जागरूकता रैली आयोजित

ग्राम सुण्‍डी में मतदाता जागरूकता रैली आयोजित

नीमच

Shares

ग्राम सुण्‍डी में मतदाता जागरूकता रैली आयोजित

नव मतदाता को पहली बार मतदान के लिए प्रेरित किया 

नीमच –  लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत जिले में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जनपद पंचायत मनासा के गांव सुण्‍डी में जनपद सीईओ श्री अरविंद डामोर की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई और ग्रामीणों को 13 मई को मतदान केंद्र पर जाकर मतदान के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में जनपद सीईओ श्री अरविन्‍द डामोर एवं स्‍वीप नोडल श्री गोपाल कृष्‍ण परिहार ने ग्राम पंचायत भेरपुरा में नव मतदाता दुल्‍हा निर्भयसिह पिता श्‍याम लाल रावत तथा दुल्‍हन रंजना पिता श्‍यामलाल रावत को विवाह की शुभकामनाएं दी और उन दोनों को पहली बार मतदान करने के लिए प्रेरित कर, मतदान की शपथ दिलाई। साथ ही 106 वर्ष आयु की वृद्ध मतदाता गुर्जरी बाई सब्‍बा बंजारा का सम्‍मान कर, उन्‍हें भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया। 

ये भी पढ़े – मिर्ची की आड़ में नशे की तस्करी, नीमच से जाते ट्रक को नयागांव पुलिस ने रोका, फिर तलाशी में डोडाचूरा की खैप जप्त, आरोपी भी गिरफ्तार

Shares
ALSO READ -  शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पालसोड़ा में किया गया निशुल्क साइकिल वितरण
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *