ग्राम विकास अधिकारी संघ ने प्रतापगढ़ में मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी संघ ने प्रतापगढ़ में मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान

Shares

ग्राम विकास अधिकारी संघ ने प्रतापगढ़ में मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

प्रदेश प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मंसूरी के नेतृत्व में निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

प्रतापगढ़ – राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ, जिला कार्यकारिणी प्रतापगढ़ ने आज प्रदेश प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मंसूरी के नेतृत्व में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद प्रतापगढ़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 16 अक्टूबर 2025 को जयपुर स्थित भारतीय सर्वेक्षण विभाग (Survey of India – SOI) में तीन ग्राम विकास अधिकारियों के साथ हुई अनुचित व अमर्यादित घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में बताया कि उक्त दिनांक को तीन ग्राम विकास अधिकारी — जो अपने-अपने जिलों से स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों के नक्शे जमा करवाने हेतु SOI जयपुर पहुंचे थे — के साथ वहाँ के अधिकारियों द्वारा दुर्व्यवहार किया गया। अधिकारियों ने उन्हें बिना किसी उचित कारण के पुलिस बुलवाकर विद्याधर नगर थाने ले जाकर पूछताछ करवाई, जिससे ग्राम विकास अधिकारियों की मान-सम्मान और गरिमा को ठेस पहुँची।

संघ ने इसे ग्राम विकास अधिकारियों के साथ निंदनीय और अपमानजनक व्यवहार करार दिया है तथा कहा है कि जब तक इस घटना में संलिप्त दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होती, तब तक प्रदेशभर के ग्राम विकास अधिकारी SOI जयपुर में कोई भी कार्य प्रस्तुत नहीं करेंगे।

प्रदेश प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मंसूरी ने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी ग्रामीण विकास के प्रथम पायदान पर कार्यरत कर्मठ अधिकारी हैं। ऐसे में उनके साथ हुई इस प्रकार की घटना लोकतांत्रिक और प्रशासनिक मर्यादा के विपरीत है। उन्होंने माँग की कि दोषी अधिकारियों पर विभागीय जांच कर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए और निर्दोष ग्राम विकास अधिकारियों को न्याय दिलाया जाए।

ALSO READ -  अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस-2024 पर कार्यक्रम का आयोजन

इस दौरान संघ के सिद्धार्थ बेरागी जिला मंत्री सुमित जाट ब्लॉक अध्यक्ष प्रतापगढ़, मांगीलाल मीणा सुहागपुरा भी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संघ राज्यव्यापी आंदोलन करने पर विवश होगा।

ब्यूरो चीफ अनिल जटिया

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *