विहिप की बैठक संपन्न

विहिप की बैठक संपन्न

नीमच

Shares

विहिप की बैठक संपन्न

विश्व हिन्दू परिषद् गौरक्षा विभाग की देशी गोवंश रक्षण संवर्धन समिति की आवश्यक बैठक कुकड़ेश्वर में विभाग गौ रक्षा प्रमुख लक्ष्मण राठौर की उपस्थिति में बालाजी मंदिर पर संपन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में भारत माता व प्रभु श्रीराम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर विभाग गौरक्षा प्रमुख लक्ष्मण राठौर ने कहा किहिंदुओं की आस्था के केंद्र बिंदु में गौमाता है। गाय गंगा और गांव की रक्षा से ही भारतीय संस्कृति की रक्षा संभव है। संगठन द्वारा गांव-गांव में गौरक्षा समितियों का निर्माण व कार्यकर्ताओं तथा किसानों का प्रशिक्षण कर हर दरवाजे पर गौमाता को पहुंचाने का लक्ष्य लिया है।भारत को बचाना है तो गाय गंगा और गांव को बचाना होगा। आज कीटनाशक के माध्यम से जहां खेतों की उर्वराशक्ति समाप्त हो रही है और देश का नागरिक कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहा है। हमारा उद्देश्य कृषि के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाकर गांव में उद्योग विकसित करना है। गौरक्षा विभाग के माध्यम से गांव गांव किसानों का सम्मेलन कर उन्हें प्रशिक्षित कर जैविक कृषि के माध्यम से स्वावलंबी बनाने का कार्य किया जाएगा। जिला गौ रक्षा प्रमुख जगदीश नागर ने कहा कि गाय का गोबर और गोमूत्र पंचगव्य के माध्यम से असाध्य बीमारी को दूर करने का काम करती है।वहीं मरणोपरांत अगर गोवंशीय जीवों को मिट्टी में दबा देते हैं, तो दो तीन साल बाद उस स्थान से निकलने वाली मिट्टी रासायनिक उर्वरकों की अपेक्षा अधिक ऊपज देने की क्षमता रखता है। गौ आधारित उत्पाद गोपालकों को आर्थिक समृद्धि प्रदान करता है। अगर पूरे विश्व को बचाना है, तो हमें गोवंशीय जीवों का संरक्षण एवं संवर्द्धन करना होगा। यह तभी संभव है, जब हम गोवंश की महिमा को जन-जन तक पहुंचाएं और समाज को जागृत करें। बैठक में बजरंग दल जिला गौरक्षा प्रमुख राहुल कुशवाह, विश्व हिंदू परिषद जिला सहगौरक्षा प्रमुख मिश्रीलाल खुंआर, प्रखंड गौरक्षा प्रमुख गोवर्धन गुर्जर,आयुष गुर्जर, अभिषेक गुर्जर, शुभम गुर्जर, अर्पित चंदेल, मुकेश कच्छावा, लोकेश चावड़ा ,अरविंद गरासिया, अर्जुन चावड़ा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर कई दायित्वो की घोषणा की गई। जिसमें जिला गौशाला संपर्क प्रमुख जीवराज पाटीदार, जिला गौ कृषि प्रशिक्षण प्रमुख महिपाल सिंह राजपूत, जिला गौविज्ञान प्रमुख गोविंद उपाध्याय, जिला गौभक्त महिला प्रमुख आरती नागर, रामपुरा कुकड़ेश्वर प्रखंड में गौशाला संपर्क प्रमुख गोपाल मीणा, गौविज्ञान प्रमुख गोविंद मीणा, देसी कृषि प्रशिक्षण प्रमुख टीनू मालवी, गौ भक्त महिला प्रमुख आशा मालवी मनोनीत किए गए। उक्त जानकारी जिला गौ रक्षा प्रमुख जगदीश नागर ने दी है।

ALSO READ -  सरवानिया महाराज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल स्वयंसेवकों का निकला भव्य पथ संचलन, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *