वैश्य महासम्मेलन के प्रणेता, स्वतंत्रता सेनानी श्री नारायणप्रसाद गुप्ता नानाजी की स्मृति में
वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई द्वारा मंदसौर में 20 यूनिट रक्तदान किया गया
मंदसौर l वैश्य महासम्मेलन युवा जिला इकाई मंदसौर द्वारा स्वतंत्रता सेनानी एवं वैश्य महासम्मेलन के प्रणेता श्री नारायण प्रसाद गुप्ता नानाजी की स्मृति में मंदसौर जिला मुख्यालय पर रविवार को 20 यूनिट रक्तदान वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री श्री जगदीश अग्रवाल गरोठ के मुख्य आतिथ्य एवं जिला प्रभारी श्री नरेंद्र अग्रवाल , जिलाध्यक्ष श्री जगदीशचंद्र चौधरी, जिला महामंत्री श्री भगवानदास विजयवर्गीय , जिला उपाध्यक्ष श्री राजमल गर्ग , संजय नीमा, युवा इकाई संभागीय अध्यक्ष डॉ आशीष अग्रवाल, जगदीश काला, राकेश दुग्गड की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया l
जिला चिकित्सालय परिसर में वैश्य महासम्मेलन के आह्वान पर रक्तदान करने वाले सर्वश्री
सी.ए. सिद्धार्थ अग्रवाल ,डॉ.आशीष अग्रवाल , श्री अनिल अग्रवाल, श्री महेश काबरा, श्री शैलेष पोरवाल ,श्री सचिन पाटनी ,श्री अप्रेष भंडारी, श्री मोक्ष भंडारी, श्री सुनील पालीवाल, श्री आशीष अग्रवाल ,श्री विवेक खाबिया श्री धर्मेंद्र मीणा ,श्री अजय खोखर , श्री गोविंद गुप्ता, श्री महेश मुंदड़ा बुढ़ा, जगदीश काला, राकेश दुग्गड, कारूसिंह सेदरा माता, शरद कुमावत का अतिथियों ने दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत कर प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया l उल्लेखनीय की रक्तदान करने वालों में अनेक युवाओं ने 20 से अधिक बार रक्तदान किया और आज पिता पुत्र की जोड़ी अप्रेष भंडारी एवं मोक्ष भंडारी ने एक साथ रक्तदान किया l
इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री श्री जगदीश अग्रवाल गरोठ ने कहा कि 8 फरवरी को स्वतंत्रता सेनानी श्री नारायण प्रसाद गुप्ता की स्मृति में संपूर्ण मध्य प्रदेश में एक साथ रक्तदान शिविर का आयोजन वैश्य महासम्मेलन द्वारा किया गया है l रक्तदान करने से रक्तदान दाता भी स्वस्थ्य रहता है और किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका रक्तदाता की रहती है l प्रदेश में रक्त के अभाव में किसी व्यक्ति की जान नहीं जाए इसीलिए वैश्य महासम्मेलन द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के सेवा प्रकल्प के आयोजन किये जाते है l मंदसौर में रक्तदान करने हेतु वैश्य बंधुओं का उत्साह प्रशंसनीय है l
जिला प्रभारी श्री नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मंदसौर युवा इकाई द्वारा 51 यूनिट रक्तदान किये जाने का लक्ष्य रखा गया है आज 25 यूनिट रक्तदान किया गया है शेष रक्तदाता एक सप्ताह में रक्तदान करेंगे और यदि आगे जिला चिकित्सालय को रक्त की ओर आवश्यकता हुई तो वैश्य बंधु रक्तदान हेतु तत्पर तत्पर है l
जिलाध्यक्ष श्री जगदीशचंद्र चौधरी ने कहा कि मंदसौर जिला इकाई हमेशा मानवता के कार्यों में अग्रणी रहती है इसी श्रृंखला में रक्तदान शिविर का आज आयोजन किया गया है आपने युवाओं से आह्वान किया कि प्रति तीन माह में स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए जिससे आपके द्वारा प्रदान किया गया रक्त किसी का जीवन बचाने में सहायक होगा l
जिला महामंत्री श्री भगवानदास विजयवर्गीय ने कहा कि वैश्य समाज हमेशा सेवा कार्यों और दान के क्षेत्र में अग्रणी रहा है और रक्तदान से बड़ा और कोई दान नहीं हो सकता है lजिला उपाध्यक्ष श्री राजमल गर्ग ने कहा कि युवाओं ने वैश्य महासम्मेलन के प्रणेता श्री नारायण प्रसाद गुप्ता की स्मृति में रक्तदान करके उनकी स्मृति को चीर स्थाई बना दिया है l
वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई के संभागीय अध्यक्ष डॉ आशीष अग्रवाल ने कहा कि जब-जब भी युवा इकाई ने कोई सेवा प्रकल्प अपने हाथ में लिया है तो युवा साथी उस कार्य को हमेशा तत्परता के साथ पूरा करते हैं l आपने कहा कि युवा इकाई के माध्यम से शीघ्र ही स्वास्थ्य सेवाओं का एक मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा l
इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन के जिला उपाध्यक्ष श्री रमेश काबरा, जिला मंत्री शांतिलाल गगरानी, संजय नीमा, भागचंद खंडेलवाल, दिलीप जैन नाकोड़ा, रत्नेश गर्ग, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र चास्ता, सहित बड़ी संख्या में वैश्य बंधु उपस्थित थे l कार्यक्रम का संचालन युवा इकाई जिला प्रभारी जगदीश काला ने किया तथा आभार जिलाध्यक्ष राकेश दुग्गड ने माना l

