सोमयज्ञ हिंसात्मक प्रवृत्ति को रोकने का है : नगरीय विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गी
नगरीय विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय सोमयज्ञ में शामिल हुए
मंदसौर -नगरीय विकास एवं आवास संसदीय कार्य विभाग के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंदसौर कालाखेत में चल रहे महा सोमयज्ञ में शामिल हुए। इस दौरान मंत्री श्री विजयवर्गीय ने सोम यज्ञ में मंत्रोचार के साथ आहुति दी, पूजा अर्चना की। सोम यज्ञ में आहुति देने के बाद यज्ञशाला की परिक्रमा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, मंदसौर के लोग बड़े ही सौभाग्य शाली हैं की ईश्वरीयलीला का लाभ आप सभी को मिल रहा है। इस यज्ञ की अग्नि, अग्नि से निकलने वाला धुआं का प्रभाव जहां तक है। वहा की प्रकृति में संपन्नता हो। यह यज्ञ हिंसात्मक प्रवृत्ति को रोकने का है। यह यज्ञ विश्व शांति का है। यह यज्ञ भारत की समृद्धि का है। इसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती चावला, श्री नानालाल आटोलिया सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
ये भी पढ़े – जल गंगा संवर्धन अभियान तहत कुएं के रिचार्ज के लिए गड्ढे का किया जा रहा निर्माण