अभिमन्यु अभियान के तहत बालिकाओं और महिलाओं को पोस्टर वितरण कर किया जागरूक

अभिमन्यु अभियान के तहत बालिकाओं और महिलाओं को पोस्टर वितरण कर किया जागरूक

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares

अभिमन्यु अभियान के तहत बालिकाओं और महिलाओं को पोस्टर वितरण कर किया जागरूक

सिंगोली। जिला पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा जिले में अभिमन्यु अभियान की शुरुआत 3 अक्टूबर से की गई है जो कि 12 अक्तूबर तक संचालित किया जायेगा।
थाना प्रभारी बी एल भाबर ने बताया कि अभिमन्यु अभियान बालिकाओं और महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधो, घरेलू हिंसा की रोकथाम और विशेषकर पुरुषो को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियां जैसे मैराथन दौड़, मैं हूं अभिमन्यु के पोस्टर, सहयोग, सम्मान और समानता लिखी हुई टी शर्ट वितरण, पोस्टर पुस्तिका, नुक्कड़ नाटक द्वारा प्रचार प्रसार, स्कूलों, कोलेजो आदि में प्रश्नावली, अभिमन्यु, शुभंकर सेल्फी पॉइंट, वाद विवाद प्रतियोगिता, गोष्ठी, स्लोगन एवं समूह चर्चा का आयोजन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उक्त कार्यक्रम हेतु जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी नोडल अधिकारी सुश्री वैशाली सिंह उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा रहेंगी जिनकी टीम में जिले के सिंगोली, रतनगढ, जावद, नीमच बघाना, नीमच केंट आदि थानों से एक एक महिला पुरुष अधिकारी कर्मचारी उपरोक्त गतिविधियों को संचालित करेंगे।
उक्त अभियान के तहत नवरात्रि के पहले दिन थाना प्रभारी बी एल भाबर के नेतृत्व में सिंगोली पुलिस द्वारा छोटी छोटी बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से उनकी सुरक्षा संबंधी जानकारी के पोस्टर नगर में आयोजित हो रहे विभिन्न गरबा पांडाल में वितरित किए और उन्हें अभिमन्यु अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया।
उक्त कार्यक्रम में एस आई के पी सिंह, आरक्षक रामकरण गुर्जर, महिला आरक्षक पूजा शर्मा सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद थे।

ALSO READ -  जैन सोश्यल ग्रुप -नीमच युनीक के नये पदाधिकारियो का शपथ समारोह संपन्न

ये भी पढ़े – रामपुरा महाविद्यालय में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *