नीमच। यातायात पुलिस प्रशासन द्वारा इन दिनों दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रदेश भर में कार्यवाही की जा रही है। जिसमें पुलिस प्रशासन को सफलता भी मिल रही है।
नीमच शहर में इन दिनों ट्रैफिक की कमान मातृशक्ति के हाथों में है। जी हां नीमच की यातायात इंचार्ज तेज़ तर्रार सूबेदार सोनू बडगूजर के हाथों में है नीमच की यातायात व्यवस्था।
सूबेदार सोनू बडगूजर को ट्रैफिक का अच्छा खासा अनुभव है वह पहले आगर मालवा में यातायात का सकुशल संचालन कर चुकी है।
नीमच शहर की यातायात की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सूबेदार सोनू बडगूजर को नीमच एसपी अमित तोलानी ने 17 सितंबर 2023 को सौंपी। 17 सितंबर को पदभार ग्रहण करते ही सूबेदार सोनू बडगूजर एक्शन मोड में आ गई। और अपने वरिष्ठ अधिकारियों की कसौटी पर खरी उतरी।
उनके पदभार ग्रहण करते ही तीज त्योहार पर व्यवस्था बनाने की चुनौती थी साथ ही चालानी कार्रवाई की भी जिम्मेदारी थी दोनों कार्य में सफल रही।
यातायात प्रभारी सूबेदार सोनू बडगूजर ने एसपी अमित तोलानी के निर्देशन में 100 दिन में कार्य कुशलता का शानदार उदाहरण पेश किया है। सभी तीज़ त्यौहारो पर सुचारू यातायात व्यवस्था बनाते हुए उन्होंने उल्लेखनीय चालानी कार्रवाई की है।
इनके नेतृत्व में यातायात की टीम ने 17 सितंबर 2023 से लेकर 27 दिसंबर 23 के मध्य 100 दिन में 2214 चालान बनाकर 12 लाख 92 हजार नो सौ रुपए शमन शुल्क वसूला।
जो की एक बेहतरीन कार्यवाही है।
इसके साथ ही चुनावी दौर में वी वी आई पी आगमन पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखकर अपनी कार्य कुशलता का परिचय दिया है।
नीमच शहर में यातायात की टीम द्वारा समय-समय पर उनके नेतृत्व में विभिन्न आयोजन किये गए। जिसमें शहर के स्कूलों में विभिन्न आयोजन किए गए आम जनता की जागरूकता के लिए विभिन्न अभियान चलाए गए। साथ ही लोगों को यातायात के नियमों को प्रति जागरूक किया गया।
और अभी भी निरंतर कार्रवाई जारी है। कल भी थर्टी फर्स्ट के मौके पर यातायात प्रभारी सोनू बडगूजर और उनकी टीम मुस्तैद नजर आई।
और रात्रि में भी उल्लेखनीय कार्यवाही करते हुए हुडदंग मचाने वालों पर अंकुश रहा।
बीती रात नशे पत्ते के जीव जंतुओं पर भी कार्रवाई हुई।
कुल मिलाकर मुस्तैद जागरूक यातायात प्रभारी सूबेदार सोनू बड़गुर्जर के नेतृत्व में यातायात महकमा अपनी कार्यशैली के चलते वरिष्ठ अधिकारियों सहित आम जनता के उम्मीदों पर खराब उतरा है।
सूबेदार सोनू बडगूजर के नेतृत्व में यातायात विभाग नव वर्ष में भी शानदार कार्यवाही करते हुए नई बुलंदियों पर परचम लहराएगा। ऐसी हम आशा करते हैं और उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं देते है।
ये भी पढ़े – टेक्ट्रर ढाली में स्कीम बनाकर अवैध मादक प्रदार्थ अफीम डोडाचुरा छिलका जप्त कर एक आरोपी गिरफ्तार