आवरी माताजी मेला परिसर में बिजली विभाग की टीम मेंटेनेंस करने में तल्लीन, मेले में दुकानदारों को 17 मार्च को करेंगे प्लाट वितरण

आवरी माताजी मेला परिसर में बिजली विभाग की टीम मेंटेनेंस करने में तल्लीन, मेले में दुकानदारों को 17 मार्च को करेंगे प्लाट वितरण

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

आवरी माताजी मेला परिसर में बिजली विभाग की टीम मेंटेनेंस करने में तल्लीन, मेले में दुकानदारों को 17 मार्च को करेंगे प्लाट वितरण

चीताखेड़ा- चैत्र नवरात्र पर्व पर महामाया आवरी माताजी मंदिर पर मेला समिति द्वारा नौ दिवसीय मेले की तैयारियां करने में भले ही समिति की उंग नहीं उड़ी हो, समिति के सदस्य अपने -अपने निजी घरेलू कार्यों में व्यस्त हैं , जिसके कारण तैयारियां रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। पर बिजली विभाग के कर्मचारी (लाइनमैन) जरुर मेला परिसर में तेज धूप में अपनी जान हलक में लिए विद्युत पोल पर चढ़कर गर्मी की परवाह किए बगैर तार,जंपर का मेंटेनेंस करने में अपने मूल कर्तव्यों का पालन करने में जुट गए हैं।
आवरी माताजी मंदिर पर इस बार मेला समिति द्वारा 20 वां नौ दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक रंग मंच पर आयोजित होने वाले सभी भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम तय हो चुके हैं लेकिन फिलहाल मंदिर परिसर में सफाई का अभाव है, जगह-जगह मंदिर परिसर में गंदगी एवं कचरा फैला हुआ है। मेले के आयोजन के मात्र 9 दिन शेष बचे हैं,वहीं मंदिर की छत पर मकड़ियों के जाले लटके हुए है । मेले के आयोजन को लेकर मेला समिति की गत शनिवार शाम को बैठक की औपचारिकता पूरी की गई थी,बैठक में मुख्य पदाधिकारी ने पहुंचना मुनासिब नहीं समझा। उन्हीं की कार्य-प्रणाली के चलते गत वर्ष की तरह इस बार भी मेले के आयोजन कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु पेंपलेट (पोस्टर) भी नहीं छपे हैं। इनकी निरंकुशता के चलते दिनों दिन मेला समिति धीरे-धीरे दूरी बनाते जा रहे हैं, और समिति में सदस्यों की संख्या में कमी आती जा रही है। पर जो भी सदस्य मेला समिति में शेष बचे हुए सदस्य हैं लड़खड़ाते कदमों से व्यवस्था में लगे हुए हैं। वैसे देखा जाए तो मेला समिति में मुख्य पदाधिकारी अधूरी सड़क को माध्यम बनाकर मेले को स्थगित करने का मन बना चुके थे पर मां आवरी माताजी के परम् भक्तों अन्य सदस्यों के कारण उनके सपने पूरे नहीं हो पाए। अन्य सदस्यों के अथक प्रयासों से मेले का आयोजन होने जा रहा है। मेले में आने वाली दुकानों के लिए दुकानदारों को आगामी दिवस 17 मार्च 2026 मंगलवार को प्लाट (भूखंड) आवंटित किए जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *