सेवानिवृत होकर घर लौटे सैनिक का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
मोरवन:भारतीयसेवा में अपनी सेवा दे कर घर लौटे सैनिक को जिले भर के लोगों ने अभूतपूर्व स्वागत कर यह दिखा दिया की देश सेवा करने वालों की लोगों के दिल में कितनी जगह होती है। जिले के मोरवन गांव के रामदेव नगर में जन्मे सेना के जवान राधेश्याम गौड़ रविवार को भारतीय सेना में सैनिक के पद से रिटायर होकर अपने घर लौटे तो उनके स्वागत में पूरा गांव ही नहीं पूरा जिला उमड़ पड़ा। उनके सम्मान में नीमच से गांव तक जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। नीमच से मालखेड़ा नेवड सेमरी चंदावत सरवानिया महाराज वह मोरवन में उनका जोरदार फूलों की वर्षा कर आतिशबाजी के साथ जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। साथ ही जय हिंद जय भारत के नारे लगाए गए उनके गांव मोरवन में धूमधाम से रैली भी निकाली। राधेश्याम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव में ही की थी। राधेश्याम ने बताया है कि यह मेरे लिए आज गर्व का विषय है साथ ही गांव सहित जिले भर के लोगों ने जो मेरा सम्मान किया है उसके लिए मैं इन सभी का ऋणी रहूंगा। मेरा बचपन से सपना था देश सेवा करने का जो मैंने पूरी ईमानदारी के साथ देस सेवा करी हे और आगे भी युवाओं का मार्गदर्शन कर उन्हें भी राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित भाव से सेवा करने का संदेश दूंगा। राधेश्याम गौड़ 16 वर्ष की सेवा दे कर सेवानिवृत्ति पर गांव आए। ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत सम्मान किया। देश भक्ति गीत के साथ जगह-जगह देशभक्ति नारे लगाए। गांव में रैली निकाली। इस भव्य रेकी में परिवारजन, रिश्तेदार, इष्ट मित्र, जनप्रतिनिधि, रिटायरमेंट फौजी आसपास के गांव के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।