सिंगोली नगर में हुआ सामुहिक नवकार महामंत्र का जाप, विश्व के कल्याण ओर शांति के लिए सकल जैन समाज ने की नवकार महामंत्र की आराधना

Shares

सिंगोली नगर में हुआ सामुहिक नवकार महामंत्र का जाप, विश्व के कल्याण ओर शांति के लिए सकल जैन समाज ने की नवकार महामंत्र की आराधना

सिंगोली:- नगर में सामाजिक संस्था जीतो के आव्हान पर दिनांक 9 अप्रैल को प्रातः 8 बजे से 9-36 बजे तक सामुहिक नवकार महामंत्र का जाप किया गया।जाप का आयोजन श्री वर्धमान स्थानक भवन पर हुआ जिसमे सकल जैन समाज के लोगों ने काफी अच्छी संख्या में भाग लिया। मिली जानकारी के अनुसार पुरे विश्व में सकल जैन समाज ने आचार्यो ओर गुरु भगवंतों से मिले निर्देश ओर सामाजिक संस्था जीतो के आव्हान पर 9 अप्रैल को प्रातः 8 बजे से 9-30 बजे तक सामुहिक नवकार महामंत्र का जाप किया गया इसके पिछे विश्व के कल्याण और शांति की कामना रही।

जैसा कि पुरे विश्व में प्राकृतिक आपदाओं ओर महामारी का जो समय चल रहा है इससे बचने का धर्म ही एक मात्र रास्ता माना गया इस बात को ध्यान में रखते हुए आचार्यो ओर गुरु भगवंतों ने धर्म के मार्ग ओर महामंत्र नवकार के आसरे को प्रमुख मानते हुए आज का यह आव्हान किया जिसमें पुरे विश्व के लगभग 108 देशों के लोगों ने हिस्सा लिया ओर महामंत्र नवकार का जाप किया गया। सिंगोली नगर में भी सकल जैन समाज के लोगों ने नवकार महामंत्र के जाप में बढ़ चढ़कर भाग लिया। आज के इस अवसर पर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्री संघ द्वारा मूर्ति पुजक श्री संघ के अध्यक्ष भंवरलाल कछाला दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष चांदमल बगड़ा कुंद कुंद कहान परमार्थिक ट्रस्ट के सुरज मल ठोला नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया का स्वागत अभिनन्दन भी किया। समारोह में स्थानकवासी जैन श्री संघ के अध्यक्ष प्रकाश नागोरी, मंत्री पवन मेहता, वरिष्ठ श्रावक नाथुलाल गांधी, प्रदीप जैन ने अपने विचार व्यक्त किए। जाप के दौरान पूर्व विधायक दुलीचंद जैन चांदमल बगड़ा भंवर लाल कछाला सुरेश जैन भाया प्रकाश ठोला निर्मल खटोड़ संजय नागोरी एडवोकेट शौभागमल नागोरी सहित अनेक श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे।

महेंद्र सिंह राठौड़

ये भी पढ़े – ज्वार वाड़े के साथ निकला ग्राम मोड़ी में भेसासरी माता मन्दिर पर चल समारोह, उमड़ी भक्तों की भीड़

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment