गरबा उत्सव में डांडिया की खनक से गूंज उठा पंडाल

गरबा उत्सव में डांडिया की खनक से गूंज उठा पंडाल

नीमच

Shares

गरबा उत्सव में डांडिया की खनक से गूंज उठा पंडाल

सकल ब्राह्मण कल्याण समिति महिला प्रकोष्ठ द्वारा एक दिवसीय गरबा उत्सव का किया आयोजन

नीमच। सकल ब्राह्मण कल्याण समिति महिला प्रकोष्ठ द्वारा एक दिवसीय गरबा उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने पूरे उत्साह और उंमग के साथ गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। मां दुर्गा एवं भगवान परशुराम की ओजपूर्ण आरती के पश्चात जैसे ही गरबे के संगीत की धुन बजी, इसके बाद पूरा पंडाल डांडिया की खनक से गूंज उठा। महिलाओं ने पंखिड़ा रे उड़ी ने जा जे पावागढ़ रे, म्हारी महाकाली ने जई ने कीजे गरबा रमे रे… सहित अन्य गरबा गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति देकर मां की आराधना की।
सकल ब्राह्मण कल्याण समिति महिला मंडल द्वारा परशुराम महादेव मंदिर में 1 दिवसीय गरबे का आयोजन किया। गरबा उत्सव में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में गरबा के रंग में रंगी नजर आई और अपने हाथों में डंडे पकड़े और गरबा रास किया।
सकल ब्राह्मण कल्याण समिति महिला मंडल अध्यक्ष मधु चतुर्वेदी ने इस मौके पर कहा शक्ति की उपासना का पर्व है शारदीय नवरात्रि पौराणिक कथा की मानें तो आश्विन महीने में ही शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। 9 दिन तक दैत्य महिषासुर से लड़ने के बाद दुर्गा मां ने दसवें दिन उनका वध कर दिया था। तभी से नवरात्रि और विजयादशमी मनाने की परंपरा चली आ रही है। शारदीय नवरात्रि को धर्म पर अधर्म की विजय का प्रतीक माना जाता है।
गरबा उत्सव के दौरान अध्यक्ष मधु चतुर्वेदी, सचिव ज्योति शर्मा, कोषाध्यक्ष संध्या व्यास, सहसचिव कपिल पारीक, उपाध्यक्ष मंजू शर्मा, सांस्कृतिक सचिव मीनाक्षी शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विद्या त्रिवेदी, दुर्गा जोशी, अलका सहारिया, भावना पंत, प्रमिला जोशी, वंदना तिवारी, सुचिता शर्मा, कृष्ण पारीक, पुष्पांजलि तिवारी, मीनाक्षी शर्मा, रुचि शर्मा चित्रा शर्मा, अंजू शर्मा, प्रतिभा डोरिया, सुमन शर्मा, ज्योति नागदा सहित समस्त कई महिलाएं उपस्थित थी।
इन्हें मिला पुरस्कार-
बेस्ट गरबे का पुरस्कार- प्रियंका जोशी, भावना शर्मा प्रदान किया गया।
बेस्ट गरबा ड्रेस अप का पुरस्कार- प्रतिभा डोरिया, अनीता को प्रदान किया गया।

ALSO READ -  जनसुनवाई में कलेक्टर ने बालिका लक्ष्मी को स्‍पॉन्‍सरशिप योजना में तुरंत लाभ प्रदान किया

ये भी पढ़े – संस्कृति, धर्म, आस्था ,भक्ति शक्ति की गरिमा के साथ हो रहा है गरबे का आयोजन

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *