बौद्धिक विकास, से ही भविष्य का निर्धारण होता है। महेश लोहार काउंसलर पुणे विश्वविद्यालय

बौद्धिक विकास, से ही भविष्य का निर्धारण होता है। महेश लोहार काउंसलर पुणे विश्वविद्यालय

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares

बौद्धिक विकास, से ही भविष्य का निर्धारण होता है। महेश लोहार काउंसलर पुणे विश्वविद्यालय

40 छात्र छात्राओं का माइंड मैपिंग टेस्ट लिया गया 10 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।

झांतला। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झांतला व कदवासा संकुल के अंतर्गत आने वाले हाई स्कूल थड़ोद खेड़ा भनगोंता स्कूल के 40 छात्र छात्राओं का पुणे विश्वविद्यालय की काउंसलर फाउंडेशन की टीम द्वारा बौद्धिक टेस्ट लिया गया। जिसमें अच्छे अंक लाने वाले 10 छात्र छात्राओं का चयन किया गया। क्षेत्र के विधायक व पूर्व मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा द्वारा जावद विधानसभा में कैसे बच्चों की मानसिक रुचि आधुनिक व डिजिटल शिक्षा प्रणाली से जोड़ा जाकर बच्चों का सुनहरा भविष्य व उनके सपनों को पंख देने के उद्देश्य से विधानसभा जावद के सभी स्कूलों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का
मानसिक टेस्ट पुणे विश्वविद्यालय की संस्था द्वारा लिया जाकर चयनित बच्चों को आगे की जिस क्षेत्र में रुचि है। उन्हें,उस क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाए इसी उद्देश्य से उक्त परीक्षा आयोजित की गई।
इस अवसर पर पुणे विश्वविद्यालय के फाउनडेंशन अध्यक्ष महेश लोहार ने बताया कि मन व ज्ञान का संबंध दिमाग से हे। और दिमाग का संबंध ज्ञानेंद्रियों से हैं। दिमाग के अलावा मन में भाव होते हैं। हमारा मन विकार के लिए नहीं है। इसे विकास के लिए इस्तेमाल करना है। यदि हम मन को स्थिर व दोस्त बना ले तो हम उन्नति व प्रगति कर सही दिशा में, सही मार्ग चुन सकते हैं। हम हमारे मनोबल वह सोच को अच्छी रखकर कार्य करें तो निश्चित सफलता मिलेगी हर व्यक्ति में अलग-अलग गुण भाव व दिमाग होता है। अतः आप अपने आप में बदलाव लाएं यदि हमें जीवन में अपने रियल सपनों को साकार बनाना है। तो डिजिटल यूट्यूब से आगे बढ़े जिससे स्मार्ट व मॉडल युग से देश को आगे बढ़ाया जा सके आज डिजिटल क्रांति की शुरुआत हो चुकी है। भारत वर्ष आदि अनादि काल से ही विश्व को सेवा शांति योग ध्यान दे रहा है। अब हम इससे भी आगे बढ़कर शिक्षा में नव क्रांति व नवाचार की ओर अग्रेषित हैं। इस अवसर पर पुणे विश्वविद्यालय की नेहा मैडम काउंसलर नित्यानंद ने भी अपने विचार रखते हुए सभी एम,एल,ऐ सर की विशेष रुचि आने वाले समय में बच्चों को आत्मनिर्भर बने इसके विशेष प्रयास करने चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्य शांतिलाल धाकड़ झांतला कदवासा प्राचार्य नेमीचंद धाकड़ ने भी अपने विचार रखें कार्यक्रम की शुरुआत सभी बाहर से आए अतिथियों हाई सेकेंडरी प्राचार्य शांतिलाल धाकड़ नेमीचंद धाकड़ शिक्षक जम्बु कुमार जैन सुंदरलाल धाकड़ जनपद प्रतिनिधि राजेश शर्मा द्वारा मां शारदे के चित्र पर गुलाल अगरबत्ती दीप प्रज्वलित कर की गई इस मौके पर शिक्षक सुंदरलाल धाकड़, मनोहर लाल वर्मा ,शोभा लाल धाकड़, आसाराम धाकड़, छितर,मल धाकड़, श्रीमती वर्षा पीपलीवाल,
पार्वती धाकड़ ,
अतुल पालीवाल, परवीन बानो, श्रृष्टि श्रीमाली, श्री भंवर सिंह चंद्रावत आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यापक जम्बू कुमार जैन द्वारा किया गया अंत में सभी का आभार प्राचार्य शांतिलाल धाकड़ द्वारा माना गया।

ALSO READ -  विधानसभा प्रभारी राकेश भारद्वाज किया ऐसा मैनेजमेंट की भितरघातियों के सारी तिकड़में हुई फैल

ये भी पढ़े – अपने ही मकान में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *