प्रशासन की टीम ने कनावटी में 15 करोड़ रूपये मूल्‍य की 2 हेक्‍टेयर शासकीय जमीन कराई अतिक्रमण मुक्‍त

प्रशासन की टीम ने कनावटी में 15 करोड़ रूपये मूल्‍य की 2 हेक्‍टेयर शासकीय जमीन कराई अतिक्रमण मुक्‍त

नीमच

Shares

प्रशासन की टीम ने कनावटी में 15 करोड़ रूपये मूल्‍य की 2 हेक्‍टेयर शासकीय जमीन कराई अतिक्रमण मुक्‍त

नीमच – कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले में शासकीय जमीनों के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओं अभियान के तहत राजस्‍व विभाग की टीम द्वारा गुरूवार को ग्राम कनावटी में 15 करोड़ रूपये मूल्‍य की 2 हेक्‍टेयर शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्‍त कराया गया है। तहसीलदार डॉ.अजेन्‍द्र नाथ प्रजापति ने बताया, कि एसडीएम श्री संजीव साहू के नेतृत्‍व में कनावटी जेल के पीछे शासकीय जमीन 2 हेक्‍टेयर पर अतिक्रामक राधाबाई व तेजपाल द्वारा अवैध अतिक्रमण किया गया था। जिसे राजस्‍व विभाग की टीम द्वारा बेदखली आदेश के पश्‍चात तहसीलदार श्री अजेन्‍द्र नाथ प्रजापति, राजस्‍व निरीक्षक श्री सुरेश निर्वाण एवं पटवारी श्री सुरेश पाठक एवं दल द्वारा जेसीबी की मदद से अतिक्रमण मुक्‍त करा दिया गया है। यह जानकारी श्री अजेन्‍द्र नाथ प्रजापति ने दी है। 

Shares
ALSO READ -  नवगत एसपी अंकित जायसवाल जी का कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने किया स्वागत!
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *