निडर युवा सेवा संस्था का 7 वां स्थापना दिवस संस्था कार्यालय पर बड़े ही उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ मनाया

निडर युवा सेवा संस्था का 7 वां स्थापना दिवस संस्था कार्यालय पर बड़े ही उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ मनाया

मंदसौर

Shares

निडर युवा सेवा संस्था का इतिहास सामाजिक सेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक है

निडर युवा सेवा संस्था का 7 वां स्थापना दिवस संस्था कार्यालय पर बड़े ही उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ मनाया

महिला जिला अध्यक्ष श्रीमति अब्बासी और शासकीय शिक्षिका श्रीमति चौहान एवं छात्रा सुहाना परविन को सम्मानित किया

मंदसौर। निडर युवा सेवा संस्था का 7 वां स्थापना दिवस संस्था कार्यालय पर बड़े ही उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष शहजाद हुसैन ने संस्था के कार्यों और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिला सुरक्षा और जन जागरूकता अभियान के बारे में विशेष रूप से चर्चा की और भविष्य में संस्था की योजनाओं को भी साझा किया। संस्था के उपाध्यक्ष मोहम्मद युनुस मंसूरी ने संस्था के उद्देश्य और उपलब्धियों के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया। उन्होंने संस्था के अब तक के सफर और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला जिला अध्यक्ष संजीदा अब्बासी और शासकीय शिक्षिका भारती चौहान को सम्मानित किया गया। इसके अलावा, रामगंज मंडी निवासी सुहाना परवीन अब्बासी जिसने झालावाड़ जिले के कॉलेज में टॉप आने पर संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने संस्था के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और संस्था के कार्यों की सराहना की। यह आयोजन न केवल संस्था की उपलब्धियों का जश्न था, बल्कि भविष्य के लिए नई ऊर्जा और उत्साह का भी प्रतीक था। निडर युवा सेवा संस्था का इतिहास सामाजिक सेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक है। संस्था ने अपने स्थापना के बाद से ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं जो समाज के विभिन्न वर्गों के लिए प्रेरणा और सहायता का स्रोत बने हैं।
संस्था द्वारा महत्वपुर्ण रूप से महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक समावेशन, स्वरोजगार और युवाओं के लिए अवसर, सामाजिक और जनहित कार्य, बाल अधिकार और शिक्षा, घुमंतू समाज के लिए कार्य, जन सेवा की शुरुआत, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे कई अभियानो पर कार्य करती रही है और आगें भी निरंतर करती रहेगी।

ALSO READ -  ठण्ड कि ठिठुरण को देख आमजन की मांग पर नगर परिषद सिंगोली ध्दारा अलाव की लकड़ी की व्यवस्था

ये भी पढ़े – समाजसेवी भामाशाह ठा. कृष्णपालसिंह शक्तावत द्वारा 8 सिलाई मशीने की गई भेंट

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *