टीबी मुक्त रथ ने ग्राम निरधारी एवं ग्राम दमदम में भ्रमण किया

टीबी मुक्त रथ ने ग्राम निरधारी एवं ग्राम दमदम में भ्रमण किया

मंदसौर

Shares

टीबी मुक्त रथ ने ग्राम निरधारी एवं ग्राम दमदम में भ्रमण किया

मंदसौर – कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के निर्देश से टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत टीबी मुक्त रथ ने ग्राम ग्राम निरधारी एवं ग्राम दमदम में भ्रमण किया गया। जगदीश खींची स्वास्थ्य विभाग मंदसौर ने टीबी के बारे में जागरूक किया। टीबी से कैसे बचा जाए एवं टीबी के क्या लक्षण है, इसकी जानकारी दी गई। चलने में सांस भरना, लगातार खांसी आना, भूख नहीं लगना, वजन कम होना, रात को पसीना आना जैसे टीबी के सामान्य लक्षण हो सकते हैं। सभी ग्रामवासी एक्स-रे करवाए। निशुल्क एक्सरे किया जा रहे हैं। अगर मरीज टीबी पॉजिटिव आते हैं तो आपको 6 माह तक दवाई लेना है, दवाई में कोई गैप नहीं करना। टीबी का पेशेंट दवाई लेने पर ठीक हो जाता है। टीबी कोई घातक बीमारी नहीं है। अगर जांच में मालूम पड़ गया है की आपको टीबी है तो दवाई जरूर लेना चाहिए। दवाई का नियमित उपयोग करने से व्यक्ति पूर्ण स्वस्थ हो जाता है।

ये भी पढ़े – श्री विश्वनाथ महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया

Shares
ALSO READ -  ग्राम की चौपाल से तय करूंगा ग्राम विकास की रूपरेखा- श्री दिलीपसिंह गुर्जर
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *