युवा दिवस के रूप में सूर्य नमस्कार कर मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती

युवा दिवस के रूप में सूर्य नमस्कार कर मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती

क्षेत्रीय खबरें

Shares

सिंगोली:- युवा दिवस के रूप में सूर्य नमस्कार कर मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती, स्थानीय विद्यालय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिंगोली में “युवा दिवस “स्वामी विवेकानन्द जी के जन्म दिवस पर विद्यालय में सुर्य नमस्कार व समता, पीटी प्रदर्शन किया गया।आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री निशांत जोशी (सांसद प्रतिनिधि) श्री राधेश्याम तिवारी (पप्पु जी) उपस्थित रहे।श्री निशांत जोशी ने युवा दिवस पर भैया/बहिनों को संबोधित करते हुए विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने अपने उद्धबोधन में बालको को बताया हमे हमारे शरीर को स्वस्थ व बलिष्ठ बनाना चाहिए तभी हम भारत को परम वैभव पर पहुंचा पाएंगे।समता प्रदर्शन,योग प्रदर्शन ,संगीत के साथ पीटी प्रदर्शन और सभी भैया/ बहिनों द्वारा “सूर्य नमस्कार”किया गया।
कार्यक्रम की रूपरेखा दिलीप शर्मा द्वारा बताई गई।
अतिथि परिचय मनीष पटवा द्वारा कराया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्राची तिवारी ने किया।
आभार प्रदर्शन विद्यालय वरिष्ठ आचार्य रितेश कछाला ने किया।

महेंद्र सिंह राठौड़

ये भी पढ़े – AAJ KA RASHIFAL 13 जनवरी 2024 का राशिफल क्या है आज आपकी राशि में खास

Shares
ALSO READ -  आज ग्यारस के दिन सजेगा साँवरिया सेठ का भव्य दरबार, भक्ति भाव से गूंजेगा नगर
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *