युवा दिवस के उपलक्ष में सीएम राइज सिंगोली में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया

युवा दिवस के उपलक्ष में सीएम राइज सिंगोली में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया

क्षेत्रीय खबरें

Shares

सिंगोली:- युवा दिवस के उपलक्ष में सीएम राइज सिंगोली में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया, स्थानीय सीएम राइज शासकीय बालक उमावि सिंगोली में आज स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस युवा दिवस के उपलक्ष पर लोक शिक्षण संचनालय के आदेश अनुसार सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जी जैन वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजय जी सुथार एवं प्राचार्य महोदय श्रीमती किरण जैन ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी का पूजन अर्चन के साथ कार्यक्रम को विधिवत प्रारंभ किया। आकाशवाणी के सीधे प्रसारण के द्वारा सर्वप्रथम राष्ट्रगीत एवम् मध्य प्रदेश गान हुआ तत्पश्चात स्वामी विवेकानंद के जीवन में बारे में उनके विचार साझा किए उसके बाद माननीय मुख्यमंत्री ने आकाशवाणी के सीधे प्रसारण माध्यम से छात्रों, शिक्षकों एवम् सभी जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया गया तपश्चात सभी विद्यार्थी एवम् शिक्षको ने सूर्य नमस्कार एवम् प्राणायाम किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

महेंद्र सिंह राठौड़

ये भी पढ़े – युवा दिवस के रूप में सूर्य नमस्कार कर मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती

Shares
ALSO READ -  श्री सत्यनारायण मंदिर पर स्वर्णकार महिला मंडल द्वारा फाग एवं भव्य भजन दोपहरी का आयोजन किया गया
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *