मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रदेश सम्मेलन नीमच जिले मे

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रदेश सम्मेलन नीमच जिले मे

क्षेत्रीय खबरें

Shares

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रदेश सम्मेलन नीमच जिले मे

प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया से मिली हरीझण्डी के अनुसार 14 जुलाई को नीमच के भादवामाता मे होगा प्रदेश सम्मेलन

सम्मेलन की तैय्यारी को लेकर शनिवार को जिला कार्यकारणी की बैठक भादवामाता मे

सिंगोली:- प्रदेश मे पत्रकारो के सबसे बड़े रजिस्टर्ड संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रदेश सम्मेलन इस बार नीमच जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल भादवामाता मे 14 जुलाई को आयोजित होगा। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन एवं महासचिव चैनसिंह सौलंकी ने बताया की जिला इकाई द्वारा विगत कई माह से नीमच जिले मे संगठन का एक बड़ा आयोजन करने का निवेदन प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया एवं संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियो से करते आ रहे है। इस विषय की मांग मार्च माह मे छतरपुर मे आयोजित प्रांतीय अधिवेशन के दौरान भी नीमच जिला इकाई द्वारा की गई और निरन्तर संगठन के लोगो से सम्पर्क जारी रखा इस पर आखिर प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने नीमच जिला इकाई की मांग स्वीकार करते हुए दिनांक 14 जुलाई 2024 रविवार को जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल भादवामाता मे संगठन का प्रदेश सम्मेलन आयोजित करने की स्वीकृती प्रदान की। प्रदेश नेतृत्व से मिली स्वीकृती से जिलेभर के पत्रकारो मे हर्ष की लहर है। जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने यह भी बताया की जिले मे आयोजित प्रांतीय सम्मेलन की तैय्यारियो को लेकर जिला संगठन की एक आवश्यक बैठक 25 मई शनिवार को सुबह 11 बजे भादवामाता मे आहुत की गई है। बैठक मे आयोजन समिति का गठन कर कार्यक्रम की रूप रेखा बनाई जाएगी तथा भादवामाता मे सम्मेलन कहां आयोजित होगा उस स्थान का चयन तथा आने वाले अथितियो को ठहरने आदी के लिए उपयुक्त स्थान तय किए जाएगे।

ALSO READ -  नारी जब पंख फैला कर, उड़ान भरती तो अपने लिए खुशियां, खोज ही लेती, परफेक्ट नारी शक्ति

प्रदेशभर के सैकड़ो पत्रकार होगे कार्यक्रम मे शामिल

जिले के भादवामाता मे आयोजित प्रांतीय सम्मेलन मे प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया सहित संगठन से जुड़े सभी प्रदेश पदाधिकारी संभाग पदाधिकारी एवं प्रदेशभर के सभी जिलो से सैकड़ो पत्रकार साथी शिरकत करेगे।

अनेक राजनेता एवं समाजसेवी होगे कार्यक्रम के अथिती

जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया की जिले मे 14 जुलाई को आयोजित प्रांतीय सम्मेलन मे अनेक राजनेता एवं समाजसेवी लोगो को बतौर अथिती आमंत्रित किया जाएगा

महेंद्र सिंह राठौड़

ये भी पढ़े – नगर परिषद सिंगोली ने पशु पालकों को पशुओं को घर पर ही रखने की दी चेतावनी

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *