रंग पंचमी पर भी जारी रहा शिवना शुद्धिकरण अभियान, श्रमदानियों ने किया नदी तट की सफाई
रविवार को शुद्धिकरण अभियान में नदी से 1 ट्राली कचरा निकाला गया
मंदसौर । शिवना नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के उद्देश्य से चल रहा शिवना शुद्धिकरण अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में आज अभियान का 94वां दिन था । रंग पंचमी जैसे त्योहार के दिन भी श्रमदानियों का उत्साह कम नहीं हुआ और लोग शिवना नदी किनारे एकत्रित होकर श्रमदान करने पहुंचे। सभी ने मिलकर पूरे उत्साह और समर्पण के साथ नदी और उसके आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया । श्रमदानियों ने नदी किनारे फैले प्लास्टिक कचरे, गंदगी और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को साफ किया । सफाई अभियान कार्य पूर्ण होने के बाद रंग पंचमी के अवसर पर सभी श्रमदानियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगों के इस पावन पर्व की एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं । इस प्रकार रंग पंचमी के दिन भी श्रमदानियों ने सेवा और स्वच्छता का संदेश दिया ।
इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जैन ने सभी मंदसौर वासियों से आहवान किया कि शिवना शुद्धिकरण अभियान में प्रति रविवार को प्रातः 7:30 से 9:30 बजे के बीच श्रमदान करने जरूर पधारे । रविवार को शिवना शुद्धिकरण अभियान के 94वे दिन श्रमदान करने वालों में सर्वश्री विधायक विपिन जैन, समाज सेवियों में सर्वश्री हेमराज खाबिया,रमेश सोनी, भंवरलाल प्रजापत, राकेश जैन पिंटू,विजय आनंद , बालकृष्ण पोरवाल,बालकृष्ण दवे,सिंह राजपूत सामाजिक संगठन के कमल सिंह चौहान,सुरेंद्रसिंह भदोरिया,अशोक सिंह जादोन गांव गुराडिया देदा से अखिलेश शर्मा गांव धमनार से सोहन धाकड़,महिला नेत्रीयों में सोनाली जैन,राखी सत्रावाला, वर्षा सांखला,प्रमिला पंवार, दीपाली पोरवाल,कांग्रेसजन मे सर्वश्री राजनारायण लाड़,विकास दशोरा,दिलीप देवड़ा,संजय नाहर,रमेश सिंगार,अजय सोनी,,मनोहर नाहटा,विश्वास दुबे,राजेश फरक्या,राजेश खिंची,सादिक गौरी,अकरम खान,आमीन खान,राकेश सेन,ऋषिराज लाड़ ,प्रिंस सत्रावाल,अहद अली, गोपाल बंजारा,आदि श्रमदान में उपस्थित रहे ।

