अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बामनिया पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, सरपंच गोपाल बाई पाटीदार ने किया महिलाओ का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बामनिया पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, सरपंच गोपाल बाई पाटीदार ने किया महिलाओ का सम्मान

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बामनिया पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, सरपंच गोपाल बाई पाटीदार ने किया महिलाओ का सम्मान

पालसोड़ा:- नारी का सम्मान ही समाज की वास्तविक प्रगति है ! “हर सफल महिला के पीछे उसकी मेहनत, संघर्ष और आत्मविश्वास होता है, सशक्त महिला ही सशक्त समाज का निर्माण करती है.” “महिलाएं किसी से कम नहीं, वे अपने बलबूते इतिहास रचने की क्षमता रखती हैं ! ठीक इसी प्रेरणा से प्रेरित जनपद पंचायत नीमच के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बामनिया में महिला सरपंच गोपालबाई पति बालमुकन पाटीदार ने 08 मार्च शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचायत भवन में विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर महिलाओ का सम्मान किया ! वही ग्राम सभा आयोजन के तहत महिलाओ को शासन द्वारा संचालित योजना आयुष्मान भारत योजना जैसी अन्य योजनाओ के बारे में अवगत भी करवाया, तो वर्तमान में संचालित राज्य व केंद्र की योजना का लाभ मिल रहा हे या नहीं इसकी भी जानकारी ली, वही पंचायत भवन में आयोजित महिला सम्मान के तहत पुष्प गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया ! इस अवसर पर सरपंच गोपाल बाई पाटीदार ने कहा की 8 मार्च को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि महिलाओं के संघर्ष, सशक्तिकरण और उपलब्धियों का प्रतीक है। यह सम्मान न केवल उनकी उपलब्धियों को मान्यता देगा, बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करेगा कि वे अपने हक और अधिकारों के लिए आगे बढ़ें। महिलाओ को आत्मनिर्भर जैसे साहसिक कदम के साथ आगे आना चाहिए ! आज की नारी शक्ति किसी से कम नहीं हे !

ये भी पढ़े –ग्राम भंवरासा में किया लाखो के विकास कार्यो का भूमिपूजन, वही जिलापंचायत अध्यक्ष चौहान ने दिए विकास कार्य के लिए 10 लाख की राशि

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *