भव्यता और भक्ति से ओतप्रोत रहा संजा समापन समारोह 

भव्यता और भक्ति से ओतप्रोत रहा संजा समापन समारोह 

मंदसौर

Shares

भव्यता और भक्ति से ओतप्रोत रहा संजा समापन समारोह 

मंदसौर। सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा 12 मार्च से 28 मार्च तक शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संजा कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। इन आयोजनों का भव्य समापन समारोह 28 मार्च को सायं 8 बजे से 10 बजे तक बंडी जी के बाग में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

समापन समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें जे.के. बडजात्या लोकेन्द्र जैन, भूता, विनाली मेहता सारिका बाकलीवाल, निधि बोधा, पुष्पा राका, अनिता धींग एवं नीलू गांधी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का मंगलारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नव निर्वाचित सकल जैन समाज के अध्यक्ष लोकेंद्र जी जैन एवं वर्तमान अध्यक्ष जे.के. बडज़ात्या की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी अतिथियों का महिला प्रकोष्ठ द्वारा माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन किरण राव द्वारा अत्यंत प्रभावशाली एवं सुसंगठित रूप में किया गया, जिससे पूरा आयोजन क्रमबद्ध एवं आकर्षक बना रहा।

इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की बीओडी सदस्यों द्वारा भगवान महावीर स्वामी की माता द्वारा देखे गए चौदह स्वप्नों का अद्भुत एवं मनमोहक नृत्य-नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया और संपूर्ण परिसर भक्ति एवं आध्यात्मिकता के रंग में रंग गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने पूरे आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना की। महिला प्रकोष्ठ के इस प्रयास ने न केवल धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखा, बल्कि समाज में एकता, सहयोग और सांस्कृतिक चेतना का भी सशक्त संदेश दिया।

ALSO READ -  श्री सांवलिया गौशाला कुंचड़ौद में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का आयोजन

अंत में सभी के सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया गया।

यह समस्त जानकारी प्रवक्ता अनीता धींग द्वारा प्रदान की गई।

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *