आरटीओ ने किया पांच स्कूल के 40 वाहनों की जांच
मंदसौर – आरटीओ अधिकारी मंदसौर ने बताया कि आरटीओ मंदसौर द्वारा 5 स्कूल वात्सल्य पब्लिक स्कूल, शिशुवन स्कूल, दशपुर विद्यालय, लोटस वैली स्कूल, करणी इंटरनेशनल स्कूल में औचक निरीक्षण कर लगभग 40 वाहनों की जांच की गई है। सभी स्कूल संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि कोई भी स्कूल वाहन परिवहन विभाग के मापदण्ड के अनुसार फिट तथा संपूर्ण दस्तावेज पूर्ण होने पर व चालकों का पुलिस सत्यापन कराने के पश्चात ही वाहनों को संचालित करें।
WhatsApp Group
Join Now

