रतनगढ़ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, तीन मंत्रियों के पुतले जलाए

रतनगढ़ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, तीन मंत्रियों के पुतले जलाए

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares

रतनगढ़ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, तीन मंत्रियों के पुतले जलाए

रतनगढ़ । मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों एवं प्रदेश के तीन मंत्रियों के खिलाफ शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनगढ़ द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में दोपहर 4 बजे नीमच सिंगोली रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और तीनों विवादित मंत्रियों के पुतले जलाकर अपना आक्रोश जताया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता की जान-माल की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है और दोषी मंत्रियों को बचाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस ने कहा कि वह जनता की आवाज बनकर सड़क पर उतरी है और संबंधित मंत्रियों से तत्काल इस्तीफे की मांग करती है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कफ सिरप कांड में हुई बच्चों की मौत, दूषित जल से हुई जनहानि और महिला सैनिकों पर कथित अभद्र टिप्पणी जैसे मामलों का उल्लेख करते हुए सरकार पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इन घटनाओं ने प्रदेश को शर्मसार किया है, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने जिम्मेदार मंत्रियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंभू भाईचारण ने कहा कि कांग्रेस गरीब और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी और जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ब्लiक कांग्रेस अध्यक्ष रतनगढ़ सहित अन्य नेताओं ने भी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है।
इस अवसर पर धीरज व्यास अल्पसंख्यक अध्यक्ष राजू पठान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सिंगोली . मनीष जैन रामस्वरूप सोलंकी बृजमोहन वैष्णव .सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि दोषी मंत्रियों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन लखन भाटी ने किया

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *