तरुण खटीक की निर्मम हत्या के विरोध में मंदसौर मे प्रदर्शनकर रैली निकाली

तरुण खटीक की निर्मम हत्या के विरोध में मंदसौर मे प्रदर्शनकर रैली निकाली

मंदसौर

Shares

तरुण खटीक की निर्मम हत्या के विरोध में मंदसौर मे प्रदर्शनकर रैली निकाली

सर्व हिन्दू समाज का प्रदर्शन, रैली निकालकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

मंदसौर। दिल्ली में तरुण खटीक की निर्मम हत्या के विरोध में गुरुवार को खटीक समाज एवं सर्व हिन्दू समाज, मंदसौर के नेतृत्व में शहर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विभिन्न समाजों के सैकड़ों समाजजन विश्वपति शिवालय, गांधी चौराहा पर एकत्रित हुए और वहां से रैली निकालते हुए आक्रोश व्यक्त किया।
रैली के दौरान समाजजनों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, कठोरतम सजा तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। उपस्थित समाजजनों ने कहा कि जब तक इस जघन्य हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा नहीं दी जाती, तब तक समाज का आक्रोश शांत नहीं होगा।
समाजजनों ने कहा कि दिल्ली में हुई यह नृशंस हत्या अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जिससे पूरे हिन्दू समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। वक्ताओं ने कहा कि यह घटना केवल एक युवक की हत्या नहीं बल्कि समाज में बढ़ रही कट्टरपंथी मानसिकता का गंभीर उदाहरण है, जो देश की सामाजिक समरसता और कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनती जा रही है।
रैली के पश्चात समाज के प्रतिनिधियों ने भारत के माननीय प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि तरुण खटीक हत्या प्रकरण की निष्पक्ष, त्वरित एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा हत्या में शामिल सभी दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत कठोरतम कानूनी कार्यवाही करते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर उन्हें जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार के जघन्य अपराध करने वालों के लिए कड़ा संदेश जा सके।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि यदि इस घटना में किसी प्रकार की कट्टरपंथी अथवा आतंकी मानसिकता के प्रमाण मिलते हैं तो दोषियों के विरुद्ध गैरकानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम (न्।च्।) सहित अन्य कठोर कानूनों के अंतर्गत कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता, सुरक्षा प्रदान की जाए तथा उन्हें शीघ्र न्याय दिलाने की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाए।
विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने व्यक्त किए विचार
इस अवसर पर विभिन्न समाजों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों को कठोरतम दंड देने की मांग की।
खटीक समाज के रूपलाल खींची ने कहा कि तरुण खटीक की हत्या पूरे समाज के लिए अत्यंत पीड़ादायक घटना है और दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा मिलनी चाहिए।
सकल जैन समाज के विनोद मेहता ने कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई आवश्यक है।
राजपूत समाज की श्रीमती दुर्गेश कुंवर भाटी ने कहा कि समाज की एकजुटता ही अन्याय के खिलाफ सबसे बड़ी ताकत है।
वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष राजाराम तंवर ने कहा कि निर्दाष युवक की हत्या अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और सरकार को इस मामले में सख्त निर्णय लेना चाहिए।
भावसार समाज के मनीष भावसार ने कहा कि समाज में शांति बनाए रखने के लिए कट्टरपंथी मानसिकता पर सख्त नियंत्रण जरूरी है।
जाट समाज के विनोद जाट ने कहा कि ऐसे जघन्य अपराधियों को कठोरतम दंड मिलना चाहिए ताकि भविष्य में कोई ऐसी घटना करने का साहस न कर सके।
विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष डॉ. प्रवीण मंडलोई ने कहा कि समाज को न्याय के लिए एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए।
कुमावत समाज के अध्यक्ष वर्दीचंद कुमावत ने कहा कि देश की सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए सरकार को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।
सेन समाज के अध्यक्ष जितेंद्र गेहलोत ने कहा कि निर्दाष युवक की हत्या से पूरे समाज में भारी रोष है।
सर्व हिन्दू समाज के विनय दुबेला ने कहा कि समाज की एकता ही अन्याय के खिलाफ सबसे बड़ा संदेश है और सभी समाजों को मिलकर न्याय की मांग करनी चाहिए।
वैश्य समाज की ओर से सुभाष गुप्ता, दशपुर जागृति संगठन की ओर से सत्येंद्र सिंह सोंम, विश्व हिन्दू परिषद नगर अध्यक्ष कन्हैयालाल सोनगरा, जय भारत मंच के पूर्व अध्यक्ष राजेश चौहान, हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष गोपाल सिंह राजावत,विश्व हिन्दू परिषद जिला मंत्री हेमंत बुलचंदानी,शिव शक्ति संगठन के रवि सुरावत, डॉ. भानु प्रताप सिंह सिसोदिया सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

ALSO READ -  हुसैन साहब के किए गए अच्छे कार्यों से हमें प्रेरणा लेना चाहिए -जेन

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न समाजों के पदाधिकारी, मातृशक्ति, युवा साथी एवं नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर कन्हैया लाल सावलिया, पन्नालाल दायमा, कचरुलाल दायमा, लालुराम खोईवा, रवि सुरावत, किशोरीलाल चंदेल, लालुराम खोईवाल, रमेश खोईवाल, रुपलाल खीची, जगमोहन खीची, मनसुख बोरीवाल, सुनील सामेरिया, राजकुमार सांवलिया, अनिल दायमा, मोहन टिपन, किशन टिपन, श्यामलाल सांवलिया, प्रेमचंद सोलंकी, सुभाष सांवलिया, श्याम सांवलिया, शुभम सुरावत, कपिल सुरावत, भोला सांवलिया, दिलीप सावलिया, अर्जुन खटीक, राज टीपन, भूपेन्द्र सावलिया, पंकज सांवलिया, लोकेश सुरावत, गौरव सुरावत, मन्नू बागड़ी, आशीष, ईश्वर पहाड़िया, शक्ति टीपन, दिनेश बोरीवाल, दिलीप चंदेल, नागेश्वर चंदेल, पवन सोलकी, ऋषभ वर्मा,सहित कई समाजन मौजुद थे।
कार्यक्रम का संचालन राजेश चौहान ने किया तथा ज्ञापन का वाचन खटीक समाज युवा अध्यक्ष रवि सुरावत द्वारा किया गया।

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *