सरवानिया महाराज में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

सरवानिया महाराज में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares

सरवानिया महाराज में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

सरवानिया महाराज :- आगामी त्यौहार मुहर्रम पर्व को लेकर चौकी परिसर पर बुधवार सायं 6 बजे शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चोकी प्रभारी श्याम कुमावत ने की। बैठक में जनप्रतिनिधि, कोटवार, विद्युत विभाग सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने मुहर्रम के अवसर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने व रुट परिवर्तन, बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग रखी। चौकी प्रभारी ने सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई और व्यवस्थाओं का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर दोनों पक्षों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मुहर्रम पर्व मनाने की कहा। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति, व्यवस्था और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखना था। जिसे पूर्ण सफलता के साथ संपन्न किया गया। इस दौरान प्रवीण सांवरिया सुपरवाइजर विद्युत विभाग, मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, भाजपा नगर अध्यक्ष हेमन्त पुरोहित, सांसद प्रतिनिधि शिवम पुरोहित, मंडल उपाध्यक्ष भूपेश देवड़ा, पार्षद जगदीश राठौर, कैलाश सुथार, कारूलाल पाल, दशरथ चावला, सदर सयद अली, अकील मोहमद, उस्मान मंसूरी, मोहम्मद वकील, फजलु रंगरेज, जाकिर मंसूरी, भंवरसिंह चुंडावत, पार्षद प्रतिनिधि अनिल राठौर, अंतिम नागदा सहित पत्रकार गण व पुलिस चौकी स्टॉफ मौजूद रहा।

ये भी पढ़े – बौद्धिक विकास, से ही भविष्य का निर्धारण होता है। महेश लोहार काउंसलर पुणे विश्वविद्यालय

Shares
ALSO READ -  बरड़िया जागीर के शा. मा. वि. में स्वास्थ्य शिक्षा प्रशिक्षण सम्पन्न
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *