जल गंगा संवर्धन पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई

जल गंगा संवर्धन पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई

मंदसौर

Shares

जल गंगा संवर्धन पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई

मन्दसौर- जल गंगा संवर्धन अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य नदी, तालाब, पुरानी बावड़ी सार्वजनिक कुआ की स्वच्छता और जल संरक्षण को बढ़ावा देना है। यह अभियान जल संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया जिसमें सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना और लोगों को जल संसाधनों के संरक्षण में शामिल करना। यह अभियान 30 मार्च से 30 जुन तक चलाया जायेगा। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद ब्लॉक भानपुरा में जल गंगा संवर्धन एवं पानी बचाओ अभियान को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई l जिसमें सीएमडीडीपी छात्र छात्राओं द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता में गंगा संवर्धन पानी बचाओ एवं प्रदूषण मुक्ति को लेकर चित्र बनाएं। एवं चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से जल गंगा संवर्द्धन हेतु चित्र बना कर सन्देश दिया गया ।

जल एक सीमित और बहुमूल्य संसाधन है जो पृथ्वी पर सभी जीवन को बनाए रखता है। बढ़ती वैश्विक आबादी और मौसम के पैटर्न पर जलवायु परिवर्तन के चल रहे प्रभाव के साथ, पानी की कमी एक बढ़ती हुई चिंता बन गई है। इस चुनौती के जवाब में, जल संरक्षण भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीति के रूप में उभरा है। जल गंगा संवर्धन अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य नदी, तालाब, पुरानी बावड़ी सार्वजनिक कुआ की स्वच्छता और संरक्षण को बढ़ावा देना है। ईसी कड़ी में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग म.प्र. शासन ने सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना और लोगों को जल संसाधनों के संरक्षण में शामिल करने का लक्ष्य रखा है।        

ALSO READ -  3 साल बेमिसाल..सफलतम कार्यकाल की बधाई शुभकामनाए

ये भी पढ़े – नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने नगरपालिका की सभी शाखाओ  का आकस्मिक निरीक्षण किया 

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *