निडर युवा सेवा संस्था ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ाया कदम

निडर युवा सेवा संस्था ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ाया कदम

मंदसौर

Shares

निडर युवा सेवा संस्था ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ाया कदम

शामगढ़ में महिला सशक्तिकरण प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरण समारोह सम्पन्न

मंदसौर। निडर युवा सेवा संस्था द्वारा रेलवे रिटायर्ड कॉलोनी, शामगढ़ में आयोजित भव्य समारोह में महिला स्वरोजगार कौशल विकास प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष शहजाद हुसैन ने बताया कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की सशक्त नींव हैं। निडर युवा सेवा संस्था उन्हें रोजगार के अवसर देकर उनके जीवन में आत्मविश्वास और सम्मान की भावना विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन माह तक चला, जिसमें महिलाओं को सिलाई, ब्यूटी पार्लर संचालन एवं निःशुल्क कोचिंग क्लास प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली महिलाओं के साथ-साथ प्रशिक्षण प्रदान करने वाली टीम को भी संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। प्रमाणपत्र पाते ही महिलाओं के चेहरों पर खुशी झलक उठी। प्रतिभागियों ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने की नई दिशा दी है। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों के साथ-साथ नगर के कई गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खलील खान, दयाराम चौहान, आजाद खान, आरिफ शेख, महिदपुर से यूनुस हाजी साहब सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पद पर सुश्री संजीदा अब्बासी को नियुक्ति प्रदान की गई, जिससे उपस्थित जनों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। संस्था द्वारा महिलाओं के लिए भविष्य में और भी रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की गई।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *