ब्लड ग्रुप जांच मे नीमच जिले ने 1 दिन में बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड।

ब्लड ग्रुप जांच मे नीमच जिले ने 1 दिन में बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड।

नीमच

Shares

ब्लड ग्रुप जांच मे नीमच जिले ने 1 दिन में बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड।

एक दिन में एक लाख4हजार से अधिक लोगों के ब्लड ग्रुप की जांच कर नीमच जिले ने इतिहास रचा

नीमच 28 जून 2024 कलेक्टर श्री दिनेश जैन के मार्गदर्शन में सभी के सहयोग से 28 जून को आयोजित ब्लड ग्रुप जांच के अभियान में एक दिन में ही नीमच जिले में सभी के सहयोग से दो वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम होने जा रहे हैं कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने बताया कि नीमच जिले ने सभी के सहयोग से 28 जून को एक ही दिन में एक ही स्थान शासकीय बालक उत्तर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 नीमच पर 5100 से अधिक लोगों की ब्लड ग्रुप जांच कर उन्हें निशुल्क ब्लड ग्रुप कार्ड प्रदान कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
इसके साथ ही नीमच जिले ने एक ही दिन में एक साथ 295 स्थानों पर 1 लाख4हजार लोगों के ब्लड ग्रुप की जांच कर उन्हें निशुल्क ब्लड ग्रुप जांच कार्ड प्रदान कर, एक ही दिन में यह दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने नीमच जिले को को हासिल हुई इस उपलब्धि का सारा श्रेय नीमच जिले के सभी नागरिकों को दिया है।

ये भी पढ़े – कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन के आव्‍हान पर नीमच जिले में ब्‍लड ग्रुप जांच के लिए सभी ने दिखाया अपार उत्‍साह

Shares
ALSO READ -  सौंधिया राजपुत समाज की अभिनव पहल, मृत्यु भोज में सब्जी पुड़ी के साथ एक पकवान बनाने का लिया सामूहिक निर्णय
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *