नपा कार्यालय में नेशनल लोक अदालत लगी, सीएमओ श्री सुमन ने किया निरीक्षण

नपा कार्यालय में नेशनल लोक अदालत लगी, सीएमओ श्री सुमन ने किया निरीक्षण

मंदसौर

Shares

नपा कार्यालय में नेशनल लोक अदालत लगी, सीएमओ श्री सुमन ने किया निरीक्षण

मंदसौर । विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्य प्रदेश शासन की निर्देशानुसार कल शनिवार को नपा कार्यालय परिसर में नेशनल लोक अदालत लगाई गई । इस मौक पर लोक अदालत में करदाताओ को संपत्तिकर, समेकितकर, स्वच्छताकर, एवं जलकर की बकाया राशि पर शासन के निर्देशानुसार अधिकार में छूट प्रदान की गई है प्रात: 10:30 बजे से सांय 5:30 बजे तक नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर के मार्गदर्शन में नपा कार्यालय परिसर में आयोजित हुई इस लोक अदालत में बड़ी संख्या में करदाताओ ने आकर बकाया कर की राशि जमा कराई । नपा परिषद के द्वारा इस मौके पर करदाताओ की सुविधा हेतु सभी आवश्यक प्रबंध किए गए ।

मुख्य नपा अधिकारी श्री प्रेम कुमार सुमन ने लोक अदालत की व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु कल नपा कार्यालय परिसर का आकस्मिक निरीक्षण किया । प्रभारी राजस्व अधिकारी मंगेश राव नवले के साथ उन्होंने नपा की संपत्ति कर एवं जलकर वसूली शाखा का निरीक्षण किया और लोक अदालत की व्यवस्थाओं के संबंध में कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए और कहां की जो भी करदाता यहां आवे उनके  साथ सम्मान पूर्वक व्यवहार करें जो भी करदाता है उन्हें संतोषजनक उत्तर दें ।
संजय भाटी

Shares
ALSO READ -  विपक्षी नेताओं पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई के विरोध में न्याय और लोकतंत्र की रक्षा के लिए मन्दसौर जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस ने गांधी चौराहा पर प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *