शिवना रिवर फ्रंट के लिए 12 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक स्वीकृति होने पर श्रीमती चंदवानी ने माना आभर

शिवना रिवर फ्रंट के लिए 12 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक स्वीकृति होने पर श्रीमती चंदवानी ने माना आभर

मंदसौर

Shares

शिवना रिवर फ्रंट के लिए 12 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक स्वीकृति होने पर श्रीमती चंदवानी ने माना आभर

मन्दसौर। शहर के समग्र विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन यादव जी एवं नगरीय प्रशासन मंत्री आदरणीय श्री कैलाश विजयवर्गीय जी द्वारा शिवना रिवर फ्रंट हेतु 12 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है।
इस परियोजना के अंतर्गत शिवना नदी के तटों का व्यापक विकास एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा। किले से धँसने वाली मिट्टी को भी रोक दिया जाएगा, जिससे नदी और आसपास का क्षेत्र सुरक्षित रहेगा।
निर्मला चंदवानी, सभापति नगर पालिका मन्दसौर ने बताया कि  रिवर फ्रंट को आकर्षक बनाने हेतु आधुनिक लाइटिंग, भव्य फव्वारे, हरित क्षेत्र, आमोद-प्रमोद की सुविधाएँ, रेस्टोरेंट्स एवं अन्य नागरिक सुविधाएँ विकसित की जाएँगी। अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर शिवना रिवर फ्रंट का निर्माण किया जाएगा, जो मन्दसौर शहर को एक नई पहचान देगा और पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मैं हृदय से माननीय मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन यादव जी, उपमुख्यमंत्री श्री जगदीशजी देवड़ा एवं  नगरीय प्रशासन मंत्री श्रीकैलाश विजयवर्गीयजी  सांसद श्री सुधीरजीगुप्ता राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल जी गुर्जर  जिला अध्यक्ष राजेश जी दीक्षित पूर्व विधायक यशपालजी सिसोदिया नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर का आभार व्यक्त करती हूँ। तथा आशा करती हूं कि जो अन्य योजनाएं सिंहस्थ मद में नगर पालिका परिषद ने स्वीकृति के लिए मांग की है वो अतिशीघ्र मंजूर होगी। 

Shares
ALSO READ -  सकल जैन समाज वीर पुत्र जयम का विद्या मिलन समारोह संपन्न
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *