विश्व श्रवण दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत श्रवण स्वास्थ्य का दिया संदेश 

विश्व श्रवण दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत श्रवण स्वास्थ्य का दिया संदेश 

मंदसौर

Shares

विश्व श्रवण दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत श्रवण स्वास्थ्य का दिया संदेश 

मंदसौर – जिला चिकित्‍यालय सीएमएचओ डॉ. जी. एस. चौहान द्वारा बताया गया कि विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं सुंदर पाटवा मेडिकल कॉलेज  व इंदिरा गांधी जिला अस्पताल मंदसौर के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।  

कार्यक्रम की शुरुआत में सुंदर पाटवा मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. शशि गांधी ने श्रवण स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और कानों की सुरक्षा के महत्व पर संबोधन दिया। उन्होंने लोगों को बताया कि समय पर जांच और सही उपचार से कई श्रवण समस्याओं से बचा जा सकता है।

इसके बाद एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा श्रवण जागरूकता, ईएनटी से संबंधित समस्याओं, उनके बचाव और किसी भी प्रकार की कान-नाक-गला से जुड़ी समस्या होने पर ईएनटी विशेषज्ञ से परामर्श लेने के महत्व पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली गई। जिसमें छात्रों और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा विभिन्न जागरूकता नारों के माध्यम से श्रवण सुरक्षा का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर डीन डॉ. शशि गांधी, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. कश्मीरा कुमावत, डॉ. आर. के. द्विवेदी एवं सीएमएचओ डॉ. जी. एस. चौहान ने भी श्रवण स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम डीन डॉ. शशि गांधी, डॉ. जी. एस. चौहान (CMHO), डॉ. बी. एल. रावत (CS), डॉ. सुनीलकांत गुलेरी (HOD, PSM), ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आर. के. द्विवेदी, डॉ. कश्मीरा कुमावत (AP), डॉ. जिज्ञासा (SR), श्री निलेश गर्ग (DPM), डॉ. सुरेश सोलंकी (DIO)  डॉ एके नकुम जिला कुष्ठ अधिकारी , मीडिया प्रभारी श्री कश्यप, श्री कमलेश दंडोतिया तथा श्री सुरेश मुवेल (जिला समन्वयक) के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

ALSO READ -  गरोठ में सामान्य प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने की संयुक्त कार्यवाही

कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल के कई डॉक्टर, सीनियर रेजिडेंट, इंटर्न, मेडिकल छात्र-छात्राएं, नर्सिंग स्टाफ और आशा कार्यकर्ताओं ने मिलकर लोगों को श्रवण स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।                     

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *