अफीम उत्पादक किसानों को बगैर सर्वे के राहत व मुआवजा देने की मांग को लेकर नारकोटिक्स विभाग को सौपा ज्ञापन।
मन्दसौर।शनिवार को दोपहर 3,30 बजे मल्हारगढ़ क्षेत्र के किशनगढ़, झारड़ा,हरमाला,लसुडिया कदमाला,बोरखेड़ी,फ़तेपुर, बंड पिपलिया,पामाखेडा,गोपालपुरा,मनासाखुर्द,अनूपपूरा सहित अन्य गांवों में जबरदस्त ओलावृष्टि व तेज बारिश से अफीम की फसल पूरी तरह चौपट होगई है।किसानों को बगैर सर्वे के राहत एवं मुआवजे की मांग को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव परशुराम सिसौदिया की अगुवाई में जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्रसिंह गुर्जर एवं मन्दसौर विधायक विपिन जैन की उपस्थिति में मन्दसौर नारकोटिक्स कार्यालय का घेराव व नारेबाजी कर केंद्रीय वित्तमंत्री एवं जिला अफीम अधिकारी के नाम जिला अफीम अधिकारी एस के हिंगड़ को मंगलवार को दोपहर 12,30 बजे ज्ञापन सोपे।
ज्ञापन का वाचन करते हुवे जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्रसिंह गुर्जर ने कहा कि मल्हारगढ़ क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से अफीम की फसल पूरी तरह तबाह होगई है अफीम के डोडे सहित पत्ते टूट गए है और अफीम में 100 प्रतिशत नुकसान हुवा है,अफीम की फसल में काफी राशि खर्च होती है और मेहनत भी काफी लगती है।हमारी मांग है कि अफीम उत्पादक किसानों को 10 आरी के नुकसान पर 5 लाख एवं 5 आरी वाले किसानों को 2,50 लाख रुपये का मुआवजा तत्काल दिया जाय,साथ ही वित्त विभाग पुराने नियमो को बदल कर नियमो में संशोधन भी करे।जब भी अफीम नीति बने उस समय अफीम उत्पादक किसानों को भी उसमें सम्मलित किया जाय ताकि वह अनुभव के आधार पर भौगोलिक स्थिति के साथ अफीम उत्पादक किसानों का पक्ष रख सके।सीपीएस पद्धति को बंद कर सभी किसानों को एक समान 10 आरी के पट्टे चीरा लगाकर अफीम निकालने के लाइसेंस जारी किए जाए।
इस मौके पर मीडिया से चर्चा करते हुवे कांग्रेसनेता परशुराम सिसौदिया ने कहा कि क्षेत्र से चुनाव जीत कर गए मध्यप्रदेश सरकार के वित्तमंत्री जगदीश जी देवड़ा वीडियो कॉल पर हुई त्रासदी को देख कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर रहे है उनके पास क्षेत्र में आने का समय नही है।वित्तमंत्री सीतारमन से किसान हित में मांग की है कि अफीम उत्पादक किसानों को राहत प्रदान की जाय।
इस मौके पर पुर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल,जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश रातड़िया, प्रदेश कांग्रेस के सचिव सोमिल नाहटा,जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मंजीत सिंह टुटेजा,सह सचिव मुकेश निडर,ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेसनेता अनिल शर्मा,जनपद सदस्य गणपत पंवार हरमाला,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा,महिला कांग्रेस की महासचिव रूपल संचेती,जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष लियाक़त मेव,बाबुखा मेवाती,रामचन्द्र करुण,सचिव नागेश्वर चौहान,विधानसभा युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल अहीर,राकेश सेन सम्राट,नेमीचंद डाका,प्रितपाल सिंह धाकडी,नागेश्वर चौहान, अनिल मुलासिया,नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामप्रसाद फरक्या,भेरूपप्पू गुर्जर,विनोदसिंह,मिट्ठूलाल,राजू शर्मा, देवेंद्रसिंह, फ़तेसिंह,प्रहलाद, तुलसीराम, लालसिंह,सुरेश,शंकरलाल, रामचन्द्र,नानालाल, सुरेशचंद्र,सुखलाल, कैलाशचंद्र, श्रवण,राजेश,मुकेश पंवार,रितेश शर्मा, शंकरलाल,विनय कुमठ,दिनेश गुप्ता झारड़ा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

