24 फरवरी को विधानसभा घेराव की तैयारियों को लेकर मंदसौर जिला कांग्रेस की बैठक सम्पन्न

24 फरवरी को विधानसभा घेराव की तैयारियों को लेकर मंदसौर जिला कांग्रेस की बैठक सम्पन्न

मंदसौर

Shares

24 फरवरी को विधानसभा घेराव की तैयारियों को लेकर मंदसौर जिला कांग्रेस की बैठक सम्पन्न

मंदसौर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के नेतृत्व में आगामी 24 फरवरी 2026 को भोपाल में आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर *आज जिला कांग्रेस कार्यालय, मंदसौर में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई*।
*बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर ने की*
जिला कांग्रेस अध्यक्ष का संबोधन
*बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड समझौते के कारण प्रदेश के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी किसानों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि 24 फरवरी को भोपाल में होने वाला विधानसभा घेराव किसानों की आवाज को बुलंद करने का ऐतिहासिक अवसर है*।
उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों और पदाधिकारियों से आह्वान किया कि अपने-अपने क्षेत्रों से अधिकतम संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि किसानों के हक की लड़ाई है, जिसमें प्रत्येक कांग्रेसजन की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
बैठक में हुई चर्चा
बैठक में भारत-अमेरिका ट्रेड से किसानों को हुए नुकसान के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई तथा अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति तय की गई। ब्लॉक स्तर से प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए ब्लॉक अध्यक्षों को लक्ष्य भी प्रदान किए गए।
बैठक का संचालन अजय लोढ़ा ने किया तथा उन्होंने कार्यक्रम की विस्तृत कार्ययोजना से उपस्थितजनों को अवगत कराया।
बैठक का आभार सुनील गुप्ता ने माना।
बैठक में वरिष्ठ नेता श्री प्रकाश रातडिया, परशुराम सिसौदिया, ओम सिंह भाटी, मंजित सिंह टुटेजा, गणपत लाल पंवार, भोपाल सिंह सोलंकी, यूनुस मेव गोविंद सिंह पंवार, शंकर लाल पाटीदार,असगर मेव, निर्विकार रातडिया, दूल्हे सिंह किलगारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश धनगर, किशोर सिंह, वीरेन्द्र सिंह हाड़ा, हनुमंत सिंह राठौर, विजेश मालेचा, विकास दशोरा, विनोद शर्मा, गोपाल विश्वकर्मा सहित  विभिन्न मोर्चा संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी संदीप सलोद, दिलीप देवड़ा, लियाकत मेव, सम्यक जैन, राखी सत्रावाला, मीना चौहान ने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर शंभुलाल चौहान,वाहिद जैदी, विजय जैन , रमेश सिंगार, विनोद मंडलोई, आसिफ, नोदराम गुर्जर, साबिर शाह, विजय सिंह सिसोदिया, अजय सोनी, महेश गुप्ता, आमीन, रंगलाल धनगर, विनोद खारोल, फिरोज आगवान, प्रमोद फरक्या, माजिद खान,रईस मेव,जनपद पंचायत सदस्य तथा पार्षद, पूर्व पार्षद सहित जिलेभर के कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
अंत में सभी उपस्थित कांग्रेसजनों ने 24 फरवरी को भोपाल पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

ALSO READ -  ब्रह्माकुमारी संस्था ने वरिष्ठजनों के लिए राजयोग ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *