भगवान पार्श्वनाथ निकले नगर भ्रमण पर,क्षमावाणी के साथ पर्युषण पर्व का हुआ समापन।

भगवान पार्श्वनाथ निकले नगर भ्रमण पर,क्षमावाणी के साथ पर्युषण पर्व का हुआ समापन।

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares

भगवान पार्श्वनाथ निकले नगर भ्रमण पर,क्षमावाणी के साथ पर्युषण पर्व का हुआ समापन।

जावद। आज बुधवार को पर्युषण पर्व के समापन पर दिगंबर जैन समाज की ओर से श्री जी की शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा से पूर्व सुबह भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक किया गया। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में पालकी में विराजित भगवान को श्वेत वस्त्र धारण किए समाजजन कंधे पर उठाकर चल समारोह में शामिल हुए। भक्ति गीतों पर समाज की युवतियां, महिला, पुरुष सभी भक्ति नृत्य करते हुए आकर्षण का केंद्र बने रहे।
यह चल समारोह भगवान पार्श्वनाथ मंदिर से प्रारंभ हुई जो महात्मा गांधी मार्ग से सुभाष मार्ग होते हुए धानमंडी पहुँची जहां सभी समाजजनों ने भगवान की पूजा-अर्चना की पश्यात चल समारोह नगर भ्रमण पर निकला और नगर के धार्मिक लोगो ने पूजा की व चल समारोह पार्श्वनाथ मंदिर पहुंचे। स्थानीय और आसपास के समाजजन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने क्षमा याचना करते हुए पर्युषण पर्व मनाते हुए आयोजन में सहभागिता की क्षमावाणी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

ये भी पढ़े – जैन तीसरी बार बने राष्ट्रीय सामाजिक संगठन उज्जवल भारत अभियान के प्रदेशाध्यक्ष

Shares
ALSO READ -  मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत डिप्टी कलेक्टर ने किया नगर का भ्रमण
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *