कुकड़ेश्वर ब्लॉक कांग्रेस ने जलाया पुतला, भाजपा के विरोध में जमकर की नारेबाजी

कुकड़ेश्वर ब्लॉक कांग्रेस ने जलाया पुतला, भाजपा के विरोध में जमकर की नारेबाजी

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

कुकड़ेश्वर ब्लॉक कांग्रेस ने जलाया पुतला, भाजपा के विरोध में जमकर की नारेबाजी

कुकड़ेश्वर – मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कुकडेश्वर द्वारा गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के तीन विवादित मंत्रियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर जनता से किए वादों से मुकरने, किसानों-मजदूरों की समस्याओं की अनदेखी करने और विवादित बयानों से प्रदेश का माहौल खराब करने का आरोप लगाया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रदेश का किसान, मजदूर, युवा और आमजन परेशान है, लेकिन सरकार केवल दिखावे और प्रचार में व्यस्त है। नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
कार्यक्रम में राहुल-प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश राठोर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंतसिंह चंद्रावत, युवा कांग्रेस मनासा विधानसभा अध्यक्ष अशोक गुर्जर भदवा, युवा कांग्रेस कुकडेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष लालचंद धनगर, आरपी सेना कुकडेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत खींची, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष कुंदन खींची, पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद मालवीय, पार्षद महेश टोडावाल, मुकेश जिगर, रिंकू भांनपिया, गोविंद बालोदिया, लाल जी गुर्जर, प्रेमचंद धनगर, रूपेश पाराशर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।,

Shares
ALSO READ -  सरवानियां में महिलाओं ने उठाई कांवड़ , यात्रा में बम-बम भोलेनाथ के लगायें जयकारे।
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *