खरगोन बना पत्रकारों का महाकुंभ, जुटे प्रदेशभर के प्रतिनिधि।

खरगोन बना पत्रकारों का महाकुंभ, जुटे प्रदेशभर के प्रतिनिधि।

मंदसौर खरगोन

Shares

खरगोन बना पत्रकारों का महाकुंभ, जुटे प्रदेशभर के प्रतिनिधि।

श्रमजीवी पत्रकार संघ के अनुशासन की तोमर ने की जमकर तारीफ।

निष्पक्ष पत्रकारिता चुनौतीपूर्ण, फिर भी निभा रहे दायित्व – तोमर

पत्रकारों की सुरक्षा पर सरकार करेगी विचार।

 मंदसौर ,  मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने खरगोन में श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित वार्षिक प्रांतीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्र है। पत्रकार समाज की आंख और कान होते हैं, जो आमजन की पीड़ा और समस्याओं को शासन- प्रशासन तक पहुंचाते हैं। पत्रकारिता केवल खबर नहीं, समाज को दिशा देने का माध्यम श्री तोमर ने कहा कि पत्रकारों का दायित्व केवल घटनाओं का प्रकाशन नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा देना और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने लेखनी में विश्वसनीयता और संतुलन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

निष्पक्ष पत्रकारिता में बढ़ रही चुनौतियां।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। कई बार जोखिम भी उठाने पड़ते हैं, बावजूद इसके पत्रकार अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। पत्रकारों को अपनी साख और पहचान बनाए रखने की जरूरत है।

गांव, गरीब और वंचितों की आवाज बने मीडिया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारिता का मूल धर्म है कि वह गांव, गरीब और वंचित वर्ग की समस्याओं को प्रमुखता से उजागर करे। मीडिया को सरकार कोआईना दिखाते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।

संपादकीय को बताया अखबार की आत्मा।

श्री तोमर ने कहा कि संपादकीय किसी भी अखबार की आत्मा होता है, जो उसकी सोच और दिशा को स्पष्ट करता है। एक सकारात्मक लेख समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकता है।

ALSO READ -  जय बापू, जय भीम, जय संविधान 27 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर ब्लॉक कांग्रेस मल्हारगढ़ की मंडलम प्रभारीयो की वैठक संपन्न

पत्रकार सुरक्षा कानून पर दिया भरोसा।

पत्रकारों की सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस दिशा में शासन स्तर पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को मुख्यमंत्री के संज्ञान में फिर से लाया जाएगा।

संगठन के अनुशासन की सराहना।

उन्होंने श्रमजीवी पत्रकार संघ के अनुशासन और संरचना की प्रशंसा करते हुए इसका श्रेय प्रदेश अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया को दिया, जो समर्पण के साथ संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं।
चार चरणों में हुआ।

प्रदेशभर से पहुंचे पत्रकार।

दो दिवसीय अधिवेशन चार चरणों में संपन्न हुआ। पहले दिन कार्यसमिति का प्रतिवेदन और लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया।

इनकी रही विशेष उपस्थिति।

कार्यक्रम में विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार, जिला अध्यक्ष श्रीमती नंदा ब्रह्माने, नपा अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया, संयोजक श्री रिजवान सिद्दीकी, परसराम चौहान, विजय मोरे, सदाशिव वर्मा, मनीष मडाहर, राधेश्याम पाटीदार, नीरज ठक्कर, संजय पाराशर, गोपाल जोशी, शुभम बगलाने, प्रवीण पाल, सहित अनेक पदाधिकारी एवं पत्रकार उपस्थित रहे। इस अधिवेशन में रतलाम संभाग इकाई की ओर से संभाग अध्यक्ष डॉक्टर प्रीतिपाल सिंह राणा, नीमच इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष चैन सिंह सोलंकी,मंदसौर से वीरेंद्र सिंह राठौड़ ,पंकज जैन आदि ने भाग लिया संचालन व आभार कार्यक्रम का संचालन गौतम मालवीय ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष श्री सदाशिव वर्मा ने किया।

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *