मुश्किल में घिरे खंडवा भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

मुश्किल में घिरे खंडवा भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

खंडवा

Shares

मुश्किल में घिरे खंडवा भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

खंडवा _ मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है। दरअसल खंडवा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे नरेंद्र पटेल ने हाई कोर्ट में चुनाव याचिका दायर की हैं। जिसमें कहा गया है कि भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने अपने हलफनामे में उनके डिफाल्टर होने की जानकारी छिपाई है।
याचिका के माध्यम से कहा गया है कि भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल पर सहकारी बैंक का लोन डिफॉल्ट करने का मामला है। जिसे उन्होंने अपने एफिडेविट में छुपाया है। याचिका के माध्यम से कहा गया कि नियम अनुसार यह जानकारी शपथ पत्र में अनिवार्य रूप से देनी चाहिए थी। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। लिहाजा उनका नामांकन दूषित हो गया

इसकी शिकायत को गंभीरता से लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी को नामांकन पत्र निरस्त कर देना था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया, लिहाजा मामले में हाईकोर्ट ने भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल समेत अन्य को नोटिस जारी कर चार हफ्ते का समय मांगा है। साथ ही मामले में अगली सुनवाई 4 सितंबर को तय की गई है

आकाश शुक्ला की रिपोर्ट ओंकारेश्वर मांधाता से ✍

ये भी पढ़े – हैदराबाद हिसार एक्सप्रेस में रेल यात्रियों की बिगड़ी तबीयत

Shares
ALSO READ -  ओंकारेश्वर डैम से आज छोड़ा गया नर्मदा नदी में पानी
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *