कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने किया भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को सम्मानित !

Shares

कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने किया भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को सम्मानित !

नीमच – रामायण के भगवान श्री हनुमान जी के भाती पूरे नीमच जिले में कांग्रेस मयी लंका को ध्वस्त कर नीमच जिले की तीनों विधानसभा, लोकसभा, जिला पंचायत, जनपद, संरपच, नगरपालिका एवं शहर के वार्ड स्तरीय चुनावों मे भाजपा के विजय रथ पर सवार होकर नीमच जिले में भारतीय जनता पार्टी का पंरचम लहराते हुए सम्पूर्ण नीमच जिले को जय श्री राम के नारों के साथ गुंजनमय करने वाले व भाजपा के प्रति कर्तव्यनिष्ठ,सेवाभावी, ईमानदार एंव आमजन के प्रति समर्पित पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की आवाज नीमच जिले की जनता के चहेते भारतीय जनता पार्टी के पवनपुत्र हनुमान पवन जी पाटीदार के अवतरण दिवस पर केसरिया हिन्दू वाहिनी, कल्याण कमलमय समर्थक समिति{नेशनल वालिंटियर भाजपा}, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ, वक्फ बोर्ड निगरानी समिती एवं समाज सेवीयो के द्वारा नया बाजार भौजू चौराहे पर पुष्प वर्षा कर पुष्पमाला पहनाकर मिठाई खिला केक काटकर सनातन धर्म का प्रतीक केसरिया दुपट्टा पहनाकर भारत माता कि जय, चप्पा चप्पा भाजपा के जयघोष के साथ किया भव्य स्वागत !

इस अवसर कल्याण कमलमय समर्थक समिति नेशनल वालिंटियर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन यादव, मिडिया प्रभारी गिरधारी यादव,केसरिया हिंदू वाहिनी के संभाग प्रभारी चंद्रप्रकाश (मोमु) लालवानी, राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा संबंध भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष रोहित नरवाले,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मुखर्जी मंडल अध्यक्ष विशाल यादव वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ सचिव समरथ राठौर, वक्फ बोर्ड निगरानी समिती के नगर अध्यक्ष काबिल खान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल महामंत्री रईस पटवा, केसरिया हिंदू के मोंटू यादव, बबलू यादव, मुकेश जोहरी, मनोहर केथवास,दीलीप लालवानी,मो.हुसैन बोहरा, अक्कू राठौर,मनोज साहू, मुकेश सेन, रोहित जायसवार, अंकित श्रीवास्तव,पंकज बैरागी, पवन बैरागी,शुभम चौहान,आयुष कोठारी,कमल मेहरा एवं भारी संख्या में समाज सेवी लोग उपस्थित रहे !

ये भी पढ़े – कुकड़ेश्वर में भव्य महाशिवरात्रि मेले की धूम, श्रद्धा और उल्लास का संगम

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment