नवांकुर सखियों द्वारा जल संरक्षण पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया

नवांकुर सखियों द्वारा जल संरक्षण पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया

मंदसौर

Shares

नवांकुर सखियों द्वारा जल संरक्षण पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया

मंदसौर। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड मंदसौर जिला मंदसौर जिला समन्वयक श्रीमति तृप्ति बैरागी के निर्देशन एवं ब्लॉक सामान्यक अर्चना भट्ट के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था प्रियदर्शन सामाजिक सेवा संस्था द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नवांकुर सखियों द्वारा जल संरक्षण पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया यात्रा के अवसर पर गांव की सरपंच श्रीमती चंपा बाई ओंकारलाल माली ने कहा कि हमें हिंदू नव वर्ष के शुभारंभ पर जल संरक्षण के लिए प्रयास करना चाहिए और हमें पर्यावरण बचाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाना चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत में महिलाओं द्वारा वृक्ष की पूजा कर कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं द्वारा जल है तो जीवन है, जल है तो कल है जैसे स्लोगन बोलकर गांव में कलश जागरूकता रैली निकालकर एक नया माहोल बनाया गया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि दिनेश सोलंकी, ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि ओमकारलाल माली, जल जीवन मिशन से मैडम यशस्वी, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की छात्रा राधा कुमावत, पायल माली एवं गांव की महिलाएं और कई ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Shares
ALSO READ -  प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेकर श्री राघव शक्तावत दे रहे 20 व्यक्तियों को रोजगार
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *